-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Movies »
- South Cinema »
- Malayalam Film Industry Harassment Charge On Actor Mla Mukesh And Thress Othres
मलयालम सिनेमा में मची खलबली, यौन उत्पीड़न मामले में चार और अभिनेताओं का नाम
- Written By: अनिल सिंह
मलयालम सिनेमा में हेमा समिति रिपोर्ट के बाद हड़कंप मचा हुआ था लेकिन अब एक अभिनेत्री द्वारा सोमवार को चार और अभिनेताओं का नाम सामने आने से मलयालम सिनेमा के यौन उत्पीड़न मामले में खलबली मच गई है। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने किन चार लोगों के नाम का खुलासा किया है।

तिरुवनंतपुरम: मलयालम सिनेमा की एक अभिनेत्री ने सोमवार को एम. मुकेश समेत चार प्रतिष्ठित अभिनेताओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, जिससे न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट में महिलाओं के उत्पीड़न के चौंकाने वाले खुलासों का सामना कर रहे फिल्म उद्योग में और खलबली मच गयी है। अभिनेत्री द्वारा समाचार चैनलों को दिए साक्षात्कारों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक मुकेश के खिलाफ आरोप लगाए जाने के कुछ घंटों बाद युवा मोर्चा और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोल्लम में अभिनेता के आवास की ओर अलग-अलग मार्च निकाले और उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने तथा उनसे इस्तीफा देने की मांग की।
बहरहाल, कोल्लम के विधायक ने अभी इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। महिला कलाकार ने मलयालम फिल्म उद्योग में तीन अन्य प्रतिष्ठित अभिनेताओं के खिलाफ भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस बीच, अभिनेता मणियांपिल्ला राजू ने मलयालम फिल्म उद्योग में सामने आ रहे आरोपों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कई और खुलासे होंगे और उनके पीछे कई हित शामिल होंगे। राजू ने कहा, ‘‘कुछ लोग स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आरोपियों में निर्दोष और दोषी दोनों होंगे। इसलिए एक विस्तृत जांच जरूरी है।”
ये भी पढ़ें- दर्शन थुगुदीपा जेल में मना रहे थे जश्न, जेलर समेत सात हुए निलंबित
सम्बंधित ख़बरें
Nag Panchami 2026: कब है नाग पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नाग देवता की आराधना का महत्व
महाराष्ट्र के परभणी के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, मंडप की छत गिरने से 5 लोगों की मौत, 30-40 लोग मलबे में दबे
उज्जैन में मौसम ने अचानक ली करवट, दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत
‘MP गई तो मार दी जाउंगी…’, वायरल गर्ल मोनालिसा की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सुरक्षा देने का दिया आदेश
इससे एक दिन पहले, यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद फिल्म निर्माता रंजीत ने केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से और अभिनेता सिद्दीक ने ‘एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स’ (एएमएमए) के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार पर बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की।
महिला कलाकारों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एक सात सदस्यीय विशेष बल गठित करने की घोषणा की। वर्ष 2017 में एक अभिनेत्री पर हमले के बाद केरल सरकार द्वारा गठित न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट में मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के उत्पीड़न व शोषण के मामलों का खुलासा किया गया है, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
Malayalam film industry harassment charge on actor mla mukesh and thress othres
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nag Panchami 2026: कब है नाग पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नाग देवता की आराधना का महत्व
Jun 20, 2026 | 04:56 PMमहाराष्ट्र के परभणी के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, मंडप की छत गिरने से 5 लोगों की मौत, 30-40 लोग मलबे में दबे
Jun 20, 2026 | 04:55 PMउज्जैन में मौसम ने अचानक ली करवट, दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत
Jun 20, 2026 | 04:52 PM‘MP गई तो मार दी जाउंगी…’, वायरल गर्ल मोनालिसा की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सुरक्षा देने का दिया आदेश
Jun 20, 2026 | 04:51 PMकुंभमेले की तैयारियों ने बढ़ाई मुश्किलें, नासिक की सड़कों पर धूल, गड्ढे और जाम से जनता बेहाल
Jun 20, 2026 | 04:48 PMकांग्रेस ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया, विश्वास सारंग बोले- हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं
Jun 20, 2026 | 04:45 PMजहरीले शोरमा वाली फेमस दुकान पर चला बुलडोजर, 24 घंटों में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग अस्पताल में भर्ती
Jun 20, 2026 | 04:43 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM










