-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Anurag Thakur Offers Incentives For Shooting Foreign Films In India
अनुराग ठाकुर ने की भारत में विदेशी फिल्मों की शूटिंग पर प्रोत्साहन की पेशकश
- Written By: संदीप पांडे

Photo- Twitter
मुंबई : भारत (India) ने विदेशी (Foreign) फिल्म निर्माताओं (Filmmakers) के लिए देश में फिल्में (Films) बनाने को लेकर बुधवार को प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की। इसके तहत सह-निर्माण के लिए 2.5 करोड़ रुपये तक के प्रोत्साहन की पेशकश की गई है और ऐसे कार्यों में स्थानीय कर्मियों को काम पर रखना होगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दीपिका पादुकोण, ए आर रहमान, आर माधवन, शेखर कपूर और प्रसून जोशी समेत सिनेमा जगत की अन्य हस्तियों की उपस्थिति में कान फिल्म मार्केट- ‘मार्चे डू फिल्म’ में भारत दीर्घा का उद्घाटन करने के बाद यह घोषणा की।
अनुराग ठाकुर के हवाले से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रोत्साहन योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना के भारतीय सह-निर्माता भारत में अर्हता योग्य खर्च के 30 प्रतिशत या 2.6 लाख डॉलर (दो करोड़ रुपये) तक की नकद प्रतिपूर्ति का दावा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में शूटिंग करने वाली विदेशी फिल्में स्थानीय स्तर पर 15 प्रतिशत या उससे अधिक कर्मियों को रोजगार देने के लिए अधिकतम 65,000 डॉलर (50 लाख रुपये) तक अतिरिक्त पांच प्रतिशत बोनस का दावा कर सकती हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि योजनाएं भारत के साथ वैश्विक सहयोग को गति प्रदान करेंगी, विदेशी फिल्म निर्माताओं से निवेश आकर्षित करेंगी और भारत को फिल्म शूटिंग के गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने में मदद करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
#IndiaAtCannes? I’m delighted to announce today in #Cannes an incentive scheme for audio-visual co-production & shooting of foreign films in India with a cash incentive of up to 30% with a cap of?260,000: I&B Minister @ianuragthakur pic.twitter.com/defiZDQxY6 — Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) May 18, 2022
सूचना और प्रसारण मंत्रालय और द्विपक्षीय सह-उत्पादन संधियों पर हस्ताक्षर करने वाले देश से ‘सह-उत्पादन’ के दर्जे वाली परियोजना प्रोत्साहन पाने के लिए पात्र होगी। इंटरनेशनल फिल्म प्रोडक्शन जिन्हें शूटिंग की अनुमति मिलती है, वे स्थानीय कर्मियों को काम पर रखने के लिए प्रोत्साहन प्राप्त करने को लेकर पात्र होंगे। जिन परियोजनाओं को एक अप्रैल, 2022 के बाद अनुमति दी गई है, वे प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थल बनाना है। मंत्री ने भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 53वें संस्करण का आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया। (एजेंसी)
Anurag thakur offers incentives for shooting foreign films in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














