‘मां-बाप का प्यार नहीं मिला, पर फैंस बने सहारा…’, Anurag Dobhal ने वीडियो शेयर कर कही दिल तोड़ने वाली बात
Anurag Dobhal Video: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने आत्महत्या की कोशिश के बाद पहली बार वीडियो शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया और बताया कैसे मुश्किल वक्त में अनजान लोगों का साथ मिला।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अनुराग डोभाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anurag Dobhal Health: यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें लोग UK07 राइडर के नाम से जानते हैं और जो बिग बॉस 17 में भी नजर आ चुके हैं, इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद उनका गंभीर एक्सीडेंट हो गया और वह बुरी तरह घायल हो गए।
हालांकि, समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वह पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।
अनुराग डोभाल ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
रविवार, 22 मार्च को अनुराग डोभाल ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने दिल का दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने ही माता-पिता से वह प्यार नहीं मिला, जिसकी उन्हें जरूरत थी। लेकिन इस मुश्किल समय में उन्हें अनजान लोगों से इतना स्नेह मिला, जिसने उनकी सोच बदल दी।
सम्बंधित ख़बरें
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, 5 जुलाई को करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, करीबी लोग होंगे शामिल
अलका याग्निक की सेहत को लेकर फैंस परेशान, अवॉर्ड समारोह में सहारे से चलती दिखीं मशहूर सिंगर
Trisha Krishnan Post: तृषा कृष्णन ने विजय को दी खास जन्मदिन बधाई, क्यूट पोस्ट से खत्म हुई अलगाव की अटकलें
अनुराग ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उन्हें हजारों कॉल, मैसेज और वीडियो कॉल्स आए, जिनमें ऐसे लोग भी शामिल थे, जिनसे उनका कोई खून का रिश्ता नहीं था। उन्होंने भावुक होकर बताया कि कई लोगों ने उन्हें डांटा भी कि उन्होंने खुद को ‘अनाथ’ क्यों कहा।
उन्होंने आगे कहा कि अब उन्हें महसूस हो रहा है कि उनके पास एक बड़ा परिवार है, जिसमें भाई-बहन और मां-बाप जैसे लोग शामिल हैं, जो उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भले ही उन्हें अपने माता-पिता से वैसा प्यार नहीं मिला, लेकिन दूसरों के माता-पिता से मिल रहा अपनापन उनके लिए बेहद खास है।
माता-पिता को लेकर कही ये बात
इस दौरान उन्होंने एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया, जिसमें एक बुजुर्ग दंपति को उन्होंने अपने माता-पिता जैसा बताया और कहा कि अब वह अकेले नहीं हैं। अनुराग ने अपने पोस्ट में लिखा कि भले ही वह इन लोगों से पहले कभी नहीं मिले, लेकिन सभी उनके साथ परिवार की तरह खड़े हैं।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 3’ को लेकर उड़ी अफवाहें, जून 2026 में रिलीज होगी फिल्म? जानें क्या है पूरा सच
गौरतलब है कि इससे पहले अनुराग ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके माता-पिता और भाई ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उनकी शादी का भी विरोध किया। हालांकि, उनके भाई ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था और कहा था कि इन सबकी वजह से परिवार को धमकियां मिल रही हैं। फिलहाल, अनुराग डोभाल के इस मुश्किल दौर में फैंस का साथ उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।
