Anurag Dobhal Vlog: अनुराग डोभाल ने अस्पताल से बनाया दर्दनाक व्लॉग, बोले- शायद फिर कभी चल न पाऊं
Anurag Dobhal Accident: अनुराग डोभाल एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने व्लॉग में बताया कि सर्जरी के बाद उनका पैर सुन्न हो गया है और शायद वह फिर चल न पाएं। फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
अनुराग डोभाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Anurag Dobhal Health Update: मशहूर मोटो व्लॉगर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर इस समय जिंदगी की सबसे कठिन जंग लड़ रहे हैं। हाल ही में हुए भीषण एक्सीडेंट के बाद उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। अनुराग डोभाल ने अस्पताल से एक दर्दनाक व्लॉग शेयर किया है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया है।
24 मार्च की रात अनुराग डोभाल ने अस्पताल के बेड से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दर्द से कराहते नजर आए। जब उन्हें स्ट्रेचर से बेड पर शिफ्ट किया जा रहा था, तो उनकी चीखें पूरे वार्ड में गूंज उठीं। वीडियो में उनकी तकलीफ साफ दिखाई दे रही थी, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वीडियो के साथ अनुराग डोभाल ने कैप्शन में लिखा कि जिंदगी में शायद फिर कभी चल पाऊंगा या नहीं, पता नहीं। इस एक लाइन ने अनुराग डोभाल के करोड़ों फैंस को चिंता में डाल दिया है।
एक्सीडेंट की वजह बना तेज रफ्तार सफर
अनुराग डोभाल ने बताया कि उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई है, लेकिन सर्जरी के बाद उनका दाहिना पैर सुन्न पड़ गया है। डॉक्टरों के अनुसार, नसों पर गहरा असर पड़ा है, जिससे मूवमेंट फिलहाल संभव नहीं है। यह हादसा 7 मार्च को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ था। बताया जा रहा है कि अनुराग डोभाल 140 किमी/घंटा की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम लाइव के दौरान भावनात्मक रूप से टूटे हुए थे और इसी दौरान उन्होंने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इससे पहले अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे और इंटरकास्ट मैरिज को लेकर प्रताड़ना की बात कही थी। अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका इस समय 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं और इस मुश्किल वक्त में बेहद परेशान हैं। अनुराग डोभाल के वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। कोई उन्हें चीता तो कोई शेर कहकर हिम्मत बढ़ा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
