-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Armaan Malik Payal Malik Welcomes Baby Girl
Armaan Malik And Payal Malik Baby: अरमान मलिक के घर आई नन्हीं परी, पायल मलिक चौथी बार बनीं मां
- Written By: सोनाली झा
Armaan Malik Baby Girl: अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक चौथी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। IVF के लंबे संघर्ष के बाद यह प्रेग्नेंसी उनके लिए चमत्कार साबित हुई।

अरमान मलिक और पायल मलिक (फोटो- सोशल मीडिया)
Armaan Malik Welcomes 5th Child: यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अरमान मलिक के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक चौथी बार मां बन गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पायल ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिससे पूरे मलिक परिवार में जश्न का माहौल है। अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की।
अरमान मलिक फोटो में अपनी नवजात बच्ची को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि पायल मलिक अस्पताल के बेड पर आराम करती दिख रही हैं। अरमान मलिक ने कैप्शन में लिखा कि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं। हालांकि पोस्ट में अरमान मलिक ने बच्चे के जेंडर का खुलासा नहीं किया, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस बार उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। पायल मलिक के लिए यह सफर आसान नहीं रहा। तीन बच्चों चिरायु और जुड़वां अयान-तूबा की मां बनने के बाद भी उन्हें इस बार प्रेग्नेंसी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
IVF के जरिए मां बनने का संघर्ष
पायल मलिक ने पहले अपने व्लॉग में बताया था कि उन्होंने कई बार IVF का सहारा लिया, लेकिन कई कोशिशें असफल रहीं। लगातार असफलताओं ने उन्हें भावनात्मक रूप से भी कमजोर किया, इसलिए इस प्रेग्नेंसी को उन्होंने ‘मिरेकल’ यानी चमत्कार बताया। अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने साल 2011 में पायल मलिक से शादी की थी।
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
‘आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था’, कंगना रनौत के वायरल पोस्ट ने छेड़ी इमरजेंसी पर बहस
‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल
‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी बिकीं टिकटें
सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग
अरमान मलिक ने साल 2018 में पायल की ही दोस्त कृतिका से दूसरी शादी कर ली। बिना तलाक दूसरी शादी करने के कारण उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। जब यह तिकड़ी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में पहुंची, तो पूरे देश में बहस छिड़ गई और उन पर पॉलीगैमी को बढ़ावा देने के आरोप लगे। विवादों के बावजूद अरमान, पायल और कृतिका मलिक की सोशल मीडिया पर मजबूत फैन फॉलोइंग है। उनके व्लॉग्स और फैमिली कंटेंट को लाखों लोग पसंद करते हैं। अब फैंस को इस बात का इंतजार है कि यह कपल अपनी नवजात बेटी का क्या नाम रखता है।
Armaan malik payal malik welcomes baby girl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘तेज बन गए तो जेल गए, नहीं बनते तो नाम निकल जाता’, वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर के कथित बयान से मचा बवाल
Jun 25, 2026 | 04:17 PMनासिक: MIDC में ग्रामपंचायत संपत्ति कर वसूली को रोकने की मांग को लेकर SIMA ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Jun 25, 2026 | 04:17 PMमां मुझे माफ करना…वीडियो बनाकर NEET छात्र ने की आत्महत्या, कहा- अगले जन्म में फिर तुम्हारी कोख से जन्म लूंगा
Jun 25, 2026 | 04:16 PMनागपुर के तरोडी, बिडगाव व खरबी के निवासियों को मिला मालिकाना हक; राज्य सरकार ने दी सीधे आवंटन की नीतिगत मंजूरी
Jun 25, 2026 | 04:10 PMजासूसी मिशन या कोई वैज्ञानिक चक्रव्यूह? डिंडौरी के अमरपुर के सरई टोला में दिखा GPS से लैस गिद्ध; ग्रामीण हैरान
Jun 25, 2026 | 04:04 PMबैंकों की दादागिरी खत्म! रिजर्व बैंक ने बदला पेंशन से जुड़ा ये नियम, अब हर कटौती से पहले मिलेगी जानकारी
Jun 25, 2026 | 04:03 PMमुझे मिलकर बदनाम करने की कोशिश…वायरल वीडियो विवाद पर बोले CM भगवंत मान, विपक्ष पर बोला हमला
Jun 25, 2026 | 04:03 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














