Anupamaa Spoiler: अनुपमा बनाएगी खास प्लान, तोषू फिर करेगा मां-बापू जी की चीजें हड़पने की कोशिश
Anupamaa Upcoming Twists: टीवी शो में अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अलग अवातर में दिखेगी। जिसे हर कोई हैरान रह जाएगा। उधर तोषू फिर से एक नया ड्राम शुरू कर देगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ का नया प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें आने वाले एपिसोड का बड़ा ट्विस्ट दिखाया गया है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर इस सीरियल में अब कहानी रवींद्र और उनकी पत्नी बीजी के क्लोजर पर केंद्रित होने वाली है।
अनुपमा बनाएगी खास योजना
दरअसल, प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा बीजी को एक अलग ही अवतार में टीना और उसके पति रवींद्र के सामने लाएंगी। घर में लगभग नौकरानी जैसी हालत में रहने वाली बीजी को देखकर और उनकी पहले जैसी बनी-ठनी हालत देखकर टीना और अर्जुन के होश उड़ जाएंगे। अनुपमा टीना की सास को उनके सामने पेश करते हुए एक और सीख भी देंगी।
अनुपमा कहती हैं कि बड़ों के सुबह-सुबह पांव छूने से घर में धन-संपदा आती है, जिससे टीना झट से अनुपमा और अपनी सास के पांव छू लेती है। इसी बीच घर की डोर-बेल बजती है और दरवाजे पर वही दो बुजुर्ग खड़े मिलते हैं जिन्होंने अर्जुन को पहले डरा-धमकाया था। कुछ ही देर बाद रवींद्र भी वहां आकर खड़ा हो जाता है, जिससे अर्जुन और टीना समझ जाते हैं कि ये सब एक नाटक का हिस्सा था, और उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
प्रकाश मेहरा 13 रुपए लेकर पहुंचे थे मुंबई, अमिताभ बच्चन की किस्मत बदलकर लिख दिया बॉलीवुड का इतिहास
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बाद बंटी राय, मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए
S Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा
रवींद्र और बीजी को मिलेगा उनका घर
रवींद्र की सच्चाई सामने आने के बाद अर्जुन और टीना एक बार फिर कोशिश करेंगे, लेकिन इस बार अनुपमा और रवींद्र के दोस्तों के सामने उनकी कोई नहीं चलेगी। प्रोमो में दिखाया गया कि अनुपमा उन्हें उनके घर में सुकून से रहने के लिए छोड़ देती हैं, और वहीं वह खुद बाहर निकलकर अनुज कपाड़िया की यादों में खो जाती हैं।
ये भी पढ़ें- BAFTA 2026 रेड कार्पेट पर छाया आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक, बेटी राहा से एक्ट्रेस को मिली प्रेरणा
क्या शो में होगा अनुज का कमबैक?
फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अनुज कपाड़िया फिर शो में वापसी करेंगे। पहले भी अनुज को कभी मरते नहीं दिखाया गया था, सिर्फ एक खाई में गिरने की घटना दिखाई गई थी। गौरव खन्ना ने अब तक इस किरदार को निभाया है और फ्लैशबैक सीन में उनके एंट्री की उम्मीद जगी रहती है।
अब अपकमिंग एपिसोड में यह देखने की दिलचस्पी है कि क्या अनुपमा और अनुज का रोमांस फिर से फ्लैशबैक के जरिए या कमबैक से दर्शकों को दिखाई देगा, और रवींद्र-बीजी का क्लोजर कैसे पूरा होता है।
