Anupamaa Upcoming Twist: बेटी से हारकर लोगों की आंख का कांटा बनेगी अनुपमा
Anupamaa के अपकमिंग एपिसोड में Rahi और अनुपमा के बीच तगड़ा कंपटीशन देखने को मिलेगा। चालबाजी से राही अनुपमा को हराने में कामयाब होगी, लेकिन लोगों को लगेगा कि अनुपमा जानबूझकर हार गई है।
- Written By: अनिल सिंह
राही और अनुपमा के बीच होगा मुकाबला
Anupamaa Upcoming Twist: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्वीट देखने को मिलने वाला है। मां और बेटी के बीच मुकाबला होगा। राही और अनुपमा एक दूसरे के आमने सामने है। जहां राही सख्त बनी हुई है, तो वहीं बेटी राही के कदम लड़खड़ाते देख अनुपमा का दिल पिघलने लगेगा और वह बेटी की तरफ दौड़ेगी, लेकिन राही उसे वहीं रोक देगी। अनुपम और राही के बीच कंपटीशन देखने के लिए लोग एक्साइटेड हो गए हैं।
अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में राही और अनुपमा के बीच मुकाबला दिखाई देगा। ताजा प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा की टीम परफॉर्म कर रही है, तब राही की टीम चालाकी से अनुपमा का ध्यान भटका देती है। जिसका नतीजा यह होता है कि अनुपमा की टीम की परफॉर्मेंस खराब हो जाती है और वह हार जाती है। अनुपमा कंपटीशन के लिए तैयार नहीं थी, जसप्रीत और भारती ने उसे कंपटीशन के लिए मनाया था, लेकिन अब अनुपमा के हारने के बाद जसप्रीत का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। जसप्रीत को लग रहा है कि बेटी को जिताने के लिए अनुपम जानबूझकर हार गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
ये भी पढ़ें– सावन में सोनू सूद को महादेव का साक्षात दर्शन, एक्टर ने हाथ में उठा लिया सांप
मां को हराकर खुश हुई राही
अनुपमा को लेकर लोगों के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है, तो वहीं राही अपनी जीत को लेकर खुश है और वह यह बताने का प्रयास कर रही है कि वह खुद के बलबूते पर जीत हासिल करने में कामयाब हुई है और उसे अपनी जीत की तो खुशी है ही लेकिन उसे इस बात की और ज्यादा खुशी है कि उसने अपनी मां को हराया है।
ये भी पढ़ें– बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा की चमकी किस्मत, डॉन 3 में बनेंगे विलेन
बेटी राही की यह बात सुनकर अनुपमा की आंखों में आंसू आ जाता है, लेकिन दूसरी तरफ सभी को यह लग रहा है कि अनुपमा जानबूझकर हार गई है। इस वजह से अनुपमा लोगों की आंख का कांटा बन गई है। एक तरफ अनुपमा बेटी से अगर जीत भी जाती है, वह जीत उसके लिए कोई मायने नहीं रखती, क्योंकि वह अपनी बेटी को ही हराकर इस परफॉर्मेंस में जीत हासिल कर पाती। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अनुपमा का बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसे में अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि अनुपम का अगला कदम क्या होगा? शो का अपकमिंग ट्विस्ट शो को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है।
