बप्पा के परम भक्त हैं ये सितारे, हर साल खुद बनाते हैं इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्तियां, जानें नाम

Ganesh Chaturthi 2025: देशभर में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में कई सेलेब्स इस खास मौके के लिए खुद अपने हाथ से बप्पा की मूर्ति बनाते हैं, तो चलिए जानते हैं उनके नाम।
Eco friendly ganpati
इको फ्रेंडली गणपति (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Celebs Make Eco Friendly Ganpati: देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। हर गली, हर मोहल्ले और हर घर में बप्पा की स्थापना के साथ ही भक्तिमय हो जाता है। खासतौर पर मुंबई में इस पर्व का जोश खूब देख देखने को मिलता है। इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी और यह उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलेगा। इन दिनों एक और ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और वह है इको-फ्रेंडली गणपति का।

दरअसल, आम जनता से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री तक के कई सेलेब्स खुद अपने घर पर गणपति की मूर्ति बनाते हैं और पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हैं। ऐसे में टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी हर साल खुद बप्पा की मूर्ति बनाते हैं। वह उत्सव से करीब 2-3 हफ्ते पहले इस प्रक्रिया की शुरुआत करते हैं और सोशल मीडिया पर इसका पूरा वीडियो भी शेयर करते हैं। उनकी बनाई हुई मूर्तियां बेहद आकर्षक और खूबसूरत होती हैं।

गुरमीत चौधरी

टीवी और फिल्म एक्टर गुरमीत चौधरी का भी बप्पा से खास लगाव है। वह हर साल खुद ही बप्पा की मूर्ति बनाते हैं। गुरमीत द्वारा बनाई गई मूर्तियां काफी प्यारी होती हैं।

रितेश देशमुख

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख गणपति उत्सव को बेहद खास मानते हैं। वह हर साल घर पर इको-फ्रेंडली मूर्ति खुद तैयार करके बप्पा की स्थापना करते हैं।

जूही परमार

अभिनेत्री जूही परमार न सिर्फ शानदार एक्ट्रेस हैं बल्कि एक क्रिएटिव आर्टिस्ट भी हैं। पिछले साल उन्होंने इको-फ्रेंडली गणपति को अपने हाथों से बनाया था और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी।

करण वाही

‘दिल मिल गए’ फेम करण वाही भी हर साल गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाते हैं। खास बात यह है कि वह हर बार अपने हाथों से गणपति की मूर्ति तैयार करते हैं।

इशिता दत्ता

टीवी अभिनेत्री इशिता दत्ता भी हर साल गणपति बप्पा की खूबसूरत मूर्ति बनाकर फैंस के साथ वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनकी क्रिएटिविटी को देखकर लोग भी काफी प्रभावित हुए। सिर्फ इतना ही नहीं वह बड़े धूमधाम इस त्योहार को सेलिब्रेट करती हैं।

दिया मिर्जा

पर्यावरण संरक्षण की वकालत करने वाली अभिनेत्री दिया मिर्जा भी इको-फ्रेंडली गणपति को बढ़ावा देती हैं। पिछले साल उन्होंने अपने घर पर अपने हाथों से बनाई मूर्ति को विराजमान कराया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com