Anupamaa Update: राही की प्रेग्नेंसी का होगा खुलासा, अंश की शादी पर मचेगा बवाल

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा में जल्द ही बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अनुपमा की शाह हाउस में इमोशनल वापसी होगी, जहां अंश अपनी प्रेमिका प्रार्थना से शादी की बात करेगा, जिससे लीला नाराज हो जाएगी।
Anupamaa Update: राही की प्रेग्नेंसी का होगा खुलासा, अंश की शादी पर मचेगा बवाल
अनुपमा अपडेट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anupamaa Spoiler: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशंस से भरपूर कहानी के साथ दर्शकों को बांधने आ रहा है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे क्लासिक शो की वापसी के बाद अनुपमा की टीआरपी में असर पड़ा है, और इसी को देखते हुए मेकर्स ने अब एक के बाद एक कई बड़े ट्विस्ट लाने का प्लान बनाया है। आइए जानते हैं आने वाले एपिसोड्स में कौन-कौन से मोड़ दर्शकों को चौंकाने वाले हैं।

लंबे समय बाद अनुपमा की फिर से शाह हाउस में वापसी होने जा रही है। यह वापसी किसी इमोशनल झटके से कम नहीं होगी, क्योंकि उसे नए हालात और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अंश अपनी प्रेमिका प्रार्थना से शादी करना चाहता है और इसके लिए वह अपने परिवार के सामने प्रस्ताव रखेगा। जैसे ही यह बात सामने आएगी, लीला का गुस्सा फूट पड़ेगा, लेकिन अंश अपने प्यार के लिए अडिग रहेगा।

अनुपमा बनेगी सपोर्ट सिस्टम

सीरियल में लीला की नाराजगी के बीच अनुपमा हमेशा की तरह अपने बच्चों का साथ देगी। परिवार को अंश और प्रार्थना की शादी के लिए मनाने में अनुपमा की अहम भूमिका निभाएगी। डांस कॉम्पिटिशन से पहले बड़ा खुलासा होगा कि राही प्रेग्नेंट है! कोठारी मेंशन में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ेगी और हॉस्पिटल में उसकी प्रेग्नेंसी का सच सामने आएगा।

डांस कॉम्पटिशन की जंग

अनुपमा और राही आमने-सामने होंगी एक डांस फिनाले में, जहां मां-बेटी के बीच इमोशन्स, कॉम्पिटिशन और ड्रामा का हाई वोल्टेज खेल देखने को मिलेगा। डांस फिनाले के बाद खबर है कि अनुपमा मुंबई नहीं लौटेगी। इस फैसले के पीछे की वजह फिलहाल रहस्य बनी हुई है, लेकिन इसका सीधा असर प्रेम और राही की जिंदगी पर पड़ने वाला है।

प्रेम को मिलेगा धोखा

एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रेम की जिंदगी में बड़ा धोखा आने वाला है और ये धोखा राही देगी या माही, इसका खुलासा भी जल्द होगा। माना जा रहा है कि राही के बदले मिजाज का फायदा माही उठाएगी। शो में एक के बाद ट्वीट्स देखने मिलेगा। इतना ही नहीं आज से क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी पर आने वाला हैं। ऐसे में लोगों की नजर बनी रहेगी कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी के आने के बाद अनुपमा की टीआरपी बनी रहती है या नहीं?