Anupamaa Shocking Twist: अनु के आगे झुकेंगी मोटी बा, रजनी की किस्मत पर लिया बड़ा फैसला
Anupamaa Serial Twist: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि कोठारी परिवार अपना घर छोड़ने की तैयारी कर रहा होगा, तभी अनुपमा रजनी की सच्चाई सबके सामने ला देगी और कोठारी हाउस बिकने से बच जाएगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anupamaa Today Episode: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे और इमोशनल मोमेंट्स के साथ दर्शकों को बांधे रखने वाला है। आज के एपिसोड में कोठारी हाउस में तनाव अपने चरम पर नजर आता है, जहां माही और गौतम अचानक घर छोड़ने का फैसला कर लेते हैं।
जब ख्याति उनका सामान पैक किया हुआ देखती है तो चौंककर पूछती है कि क्या वो सच में जा रहे हैं। इस पर माही और गौतम बताते हैं कि उन्होंने नया घर ले लिया है और अब वहीं शिफ्ट करेंगे। इस फैसले पर प्रेम तंज कसते हुए कहता है कि डूबते जहाज से सबसे पहले चूहे ही भागते हैं और गौतम इसका जीता-जागता उदाहरण है। हालात को हल्का बनाने के लिए वह मजाक में ऑटो बुलाने की बात भी करता है। गौतम भी पलटकर चुभता हुआ जवाब देता है कि ऑटो के पैसे नहीं हैं, लेकिन चाहे तो ऑटो खरीदकर खुद चला सकता है।
कोठारी हाउस बिखरते देख टूट जाएंगी मोटी बा
इस पूरे घटनाक्रम से मोटी बा टूट जाती हैं और रोने लगती हैं। अनिल, वसुंधरा को याद दिलाता है कि जिस गौतम को वह हमेशा सही मानती आई हैं, वही सबसे पहले मुश्किल वक्त में पीछे हट रहा है। पराग भी साफ शब्दों में कहता है कि संकट का समय इंसान की असली पहचान सामने ले आता है।
सम्बंधित ख़बरें
मिर्जापुर: द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
इसी बीच हालात और बिगड़ जाते हैं जब ख्याति मंदिर हटाने की बात करती है। वसुंधरा इसका कड़ा विरोध करती है, लेकिन पराग खुद भगवान की मूर्ति हटाने आगे बढ़ जाता है। तभी मोटी बा रोते हुए उसे रोकती हैं। माहौल बेहद भावुक हो जाता है।
सबसे सामने रजनी की सच्चाई लगाएगी अनुपमा
तभी कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है। प्रेम को राही का मैसेज मिलता है, जिसमें बताया जाता है कि अनुपमा ने रजनी का सच सबके सामने ला दिया है और बिल्डर ने सारे पैसे लौटाने का वादा किया है। इसका मतलब यह होता है कि अब कोठारी हाउस पूरी तरह सुरक्षित है। यह सुनते ही घरवालों के चेहरे पर राहत साफ नजर आती है। अनिल, गौतम से तंज में पूछता है कि अब क्या वह घर छोड़कर जाएगा।
ये भी पढ़ें- रणविजय की साजिश होगी फेल, आखिरी पल में रुकेगी विरानी इंडस्ट्री की नीलामी, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
दूसरी ओर अनुपमा मंदिर में भगवान का धन्यवाद करती है और कहती है कि जब इंसान सब कुछ ईश्वर पर छोड़ देता है, तब सही समय पर रास्ता खुद-ब-खुद मिल जाता है। रजनी माफी मांगती है और जेल न भेजने पर सवाल करती है, जिस पर अनुपमा कहती है कि उसने बच्चों के भविष्य के लिए शिकायत नहीं की। एपिसोड के अंत में मोटी बा भावुक होकर मानती हैं कि अगर आज उनका घर बचा है, तो सिर्फ और सिर्फ अनुपमा की वजह से।
