अनुपमा डांस कॉम्पिटिशन की बनी विनर, राही की गलती पड़ी भारी, ख्याति ने जताया गुस्सा
Anupama Maha Twist: अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में अनुपमा और राही आमने-सामने डांस कॉम्पिटिशन में भिड़ीं। शुरुआती राउंड में जस्सी की गलती से अनुपमा की टीम हार गई, लेकिन राही ने उन्हें एलिमिनेट नहीं किया।
- Written By: सोनाली झा
अनुपमा डांस कॉम्पिटिशन की बनी विनर
Anupama Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ दर्शकों को लगातार नए-नए ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा से एंटरटेन कर रहा है। लेटेस्ट ट्रैक में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां अनुपमा और राही आमने-सामने डांस कॉम्पिटिशन में भिड़ीं। यह ट्रैक शो की टीआरपी में भी जबरदस्त उछाल लाने वाला साबित हो रहा है।
डांस प्रतियोगिता के शुरुआती राउंड में जस्सी की एक गलती के कारण अनुपमा की टीम ‘डांस रानियां’ हार जाती है। इससे राही की टीम विजेता घोषित होती है और वह खुशी से फूली नहीं समाती। इस जीत के बाद आयोजक और जज राही को खास पावर देते हैं कि वह किसी भी टीम को एलिमिनेट कर सकती है। हालांकि, जस्सी की मिन्नतों के बाद राही पिघल जाती है और अनुपमा की टीम को बाहर नहीं करती। यही उसकी सबसे बड़ी भूल साबित होती है।
फिनाले में अनुपमा का जलवा
फिनाले में अनुपमा अपने पूरे चार्म और टैलेंट के साथ स्टेज पर उतरती है। उनका शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों और जजों का दिल जीत लेता है। नतीजा यह होता है कि अनुपमा ट्रॉफी अपने नाम कर लेती है और डांस कॉम्पिटिशन की विजेता बन जाती है। दूसरी ओर, यह देखकर राही आग बबूला हो जाती है और गुस्से में ट्रॉफी को स्वीकार करने से इनकार कर देती है, भले ही अनु अपनी बेटी संग ट्रॉफी शेयर करना चाहती है।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Janhvi Kapoor Photo: ‘अगर खो जाऊं तो शिखर पहाड़िया…’, जाह्नवी कपूर के नाइटसूट मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
ख्याति का गुस्सा
अनुपमा की जीत के बाद कोठारी परिवार में हलचल मच जाती है। ख्याति इस बात से बेहद नाराज होती है कि राही ने अपनी मां को बचाया। वह राही को खूब कोसती है और कहती है कि उसने हमेशा परिवार से ज्यादा अपनी मां को चुना है। ख्याति के लिए यह बात गले से नीचे नहीं उतरती और वह राही को घर के सारे काम करने पर मजबूर करती है।
अनुपमा की नई शुरुआत
ट्रॉफी जीतने के बाद अनुपमा को दर्शकों और फैंस से भरपूर सपोर्ट मिलता है। हर कोई उनके टैलेंट की तारीफ करता है। इसी बीच, अनुपमा अमेरिका जाने की तैयारी भी करती है, जो आने वाले एपिसोड्स में कहानी को और रोचक मोड़ देगा। वहीं, राही को पछतावा होगा कि उसने अनुपमा की टीम को एलिमिनेट न करके बहुत बड़ी गलती कर दी।
