Anupama Spoiler: रजनी का खतरनाक खेल शुरू, वरुण को कठपुतली बनाकर अनुपमा पर कसा शिकंजा
Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में रजनी अब खुलकर अपना खतरनाक खेल खेलने वाली है। अनुपमा कृतिका की साजिश का सच उजागर कर चुकी है, वहीं दूसरी तरफ वरुण प्रेम पर झूठा हिट-एंड-रन केस डालने में लगा है।
- Written By: सोनाली झा
रजनी का खतरनाक खेल शुरू, वरुण को कठपुतली बनाकर अनुपमा पर कसा शिकंजा
Anupama Latest Episode: सीरियल अनुपमा में इन दिनों ऐसा धमाका मचा हुआ है कि दर्शकों की नज़रें टीवी स्क्रीन से हट ही नहीं पा रही हैं। राजन शाही के शो में हर एपिसोड के साथ कहानी और ज्यादा रोमांचक व विस्फोटक होती जा रही है। अनुपमा के ऊपर लगातार मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है और अब आने वाला ट्विस्ट उसकी ज़िंदगी को पूरी तरह हिला कर रख देगा।
अब तक की कहानी में दर्शकों ने देखा कि अनुपमा को पता चल जाता है कि उसके साथ जो हादसा हुआ था, उसके पीछे कृतिका का हाथ था। अनुपमा चालाकी से ऐसा माहौल बनाती है कि कृतिका डरकर अपने गुंडों से संपर्क करती है और इसी दौरान अनुपमा उसकी वीडियो बना लेती है। सच सामने आते ही चॉल में बवाल मच जाता है। वहीं दूसरी तरफ वरुण प्रेम पर हिट एंड रन केस का झूठा आरोप लगाने की कोशिश करता है।
अनुपमा से माफी मांगेगा वरुण
लेकिन अब कहानी में जो भूचाल आने वाला है, वह अनुपमा की ज़िंदगी में नया तूफान खड़ा कर देगा। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजनी, वरुण के साथ अनुपमा के घर पहुंचेगी। वरुण, रजनी के कहने पर अनुपमा से माफी मांगेगा। इसके बाद रजनी अनुपमा से वरुण को अपने साथ रखने के लिए कहेगी। हालांकि अकेले में वरुण इस बात का विरोध करेगा, लेकिन जैसे ही रजनी उसे बताएगी कि अनुपमा की मदद से उसे करोड़ों रुपये मिल सकते हैं, वरुण का दिमाग सुन्न पड़ जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Rashami Desai Career: उतरन की तपस्या से घर-घर में छाईं रश्मि देसाई, भोजपुरी से बॉलीवुड तक छोड़ी छाप
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
अनुपमा को बेवकूफ बनाएगी रजनी
सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अनुपमा रजनी और वरुण की ये बातचीत सुन लेगी, लेकिन सहेली होने के कारण वह रजनी पर शक नहीं करेगी। इसी बीच रजनी गिरगिट की तरह रंग बदलते हुए अनुपमा को बेवकूफ बनाकर वहां से चली जाएगी। दूसरी तरफ पराग फिर से मुंबई आने की तैयारी कर रहा है, जिससे कहानी और उलझेगी। अब रजनी की असली चाल शुरू होगी। वह चॉल के सभी लोगों को नोटिस भेज देगी, जिससे वहां दहशत फैल जाएगी। चॉल वाले तुरंत अनुपमा को पूरी बात बताएंगे।
ये भी पढ़ें- मां की एक गलती बनी सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे बड़ी जीत, जानें कैसे बदली उनकी किस्मत
रजनी से जवाब मांगेगी अनुपमा
अनुपमा रजनी से जवाब मांगने का फैसला करेगी, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं कि वरुण जासूस की तरह उसकी हर हरकत रजनी को बताता रहेगा। वरुण की यही हरकत आगे चलकर अनुपमा के लिए बड़ा खतरा साबित होगी। अनुपमा की कहानी अब दबाव, धोखे, साजिश और इमोशनल उथल-पुथल के नए मोड़ पर पहुंचने वाली है। आने वाले एपिसोड्स में खुलासा होगा कि रजनी की असली मंशा क्या है और अनुपमा कैसे इस जाल से बाहर निकलेगी।
