Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Anupam Kher के म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अंजाने’ ने जीता दर्शकों का दिल, थिएटर में गूंजती रहीं तालियां

Anupam Kher Theatre Show: अनुपम खेर के म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अंजाने’ को दिल्ली में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। हाउसफुल शो के बाद दर्शकों ने पूरी टीम को स्टैंडिंग ओवेशन देकर सम्मानित किया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 23, 2026 | 03:00 PM

अनुपम खेर का म्यूजिकल प्ले जाने पहचाने अंजाने (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anupam Kher Play Jaane Pehchaane Anjaane: एक्टर अनुपम खेर इन दिनों अपने शो ‘जाने पहचाने अंजाने’ के जरिए दर्शकों के बीच खास मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। शनिवार को उन्होंने अलग अलग शहरों में हुए शो को दर्शकों की तरफ से मिली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर की। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शो की झलक शेयर की, जिसमें उन्होंने दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया को धन्यवाद दिया।

एक्टर ने लिखा कि दो अलग-अलग शो, दो बिल्कुल अलग दर्शक, लेकिन दोनों जगह एक जैसी जोरदार स्टैंडिंग ओवेशन मिली। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि खुशी की बात यह है कि कल हमने ‘जाने पहचाने अंजाने’ के दो हाउसफुल शो किए। दर्शकों की हंसी, उनकी खामोशी, भावनाएं और आखिर में मिला प्यार इस शाम को हमेशा के लिए खास बना गया और यह सफर अभी जारी है। आज और कल भी हमारे दो-दो शो होने वाले हैं।

अनुपम खेर ने कही ये बात

अनुपम खेर ने आखिरी में लिखा कि किसी भी कलाकार और थिएटर टीम के लिए इससे बड़ी खुशी कोई और नहीं होती कि ऑडिटोरियम तालियों की गूंज से भर जाए और दर्शक आपकी मेहनत, सच्चाई और भावनाओं से जुड़ जाएं। दिल्ली, आपके प्यार, अपनापन और स्टैंडिंग ओवेशन के लिए दिल से धन्यवाद। आपने हमें बहुत खुश कर दिया। जय हो।

सम्बंधित ख़बरें

Farah Khan Gold Diet Video: गोल्ड डाइट से परेशान हुईं फराह खान, वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द

27 करोड़ के नुकसान के बाद छलका Vashu Bhagnani का दर्द, बोले- वरुण धवन ने कभी हाल तक नहीं पूछा

Cannes 2026 में आराध्या बच्चन ने रेड सैटिन गाउन में बिखेरा जलवा, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी पूरी लाइमलाइट

अनन्या पांडे और लक्ष्य की Chand Mera Dil की धीमी शुरुआत, पहले दिन 2.90 करोड़ की हुई कमाई

जाने पहचाने अनजाने की कहानी

म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अनजाने’ मध्यमवर्गीय पड़ोसियों के जीवन, अकेलेपन और मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को इमोशनल और हास्य के मिश्रण के साथ पेश करता है। यह कहानी दर्शाती है कि कैसे लोग एक-दूसरे को जानते हुए भी कई बार अनजान रह जाते हैं। गजेंद्र अहिरे द्वारा निर्देशित और लिखित नाटक का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया है, जिनके गाने दशकों से लोगों के दिलों में बसते हैं।

ये भी पढ़ें- 27 करोड़ के नुकसान के बाद छलका Vashu Bhagnani का दर्द, बोले- वरुण धवन ने कभी हाल तक नहीं पूछा

जाने पहचाने अनजाने के स्टार कास्ट

गीत कौसर मुनीर ने लिखे हैं। इन गीतों को शान, सुखविंदर सिंह और आनंदी जोशी ने गाने को अपनी मधुर आवाज दी है। इसमें अनुपम खेर और स्वरूप संपत मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा इसमें मेघना मलिक, माया शर्मा, विकास रावत, श्रद्धा मंडले और हरमन डी ‘सूजा समेत कई कलाकार हैं। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से मुंबई और दिल्ली में मंचित हुआ है।

Anupam kher play jaane pehchaane anjaane theatre show

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 03:00 PM

Topics:  

  • Anupam Kher
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.