Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनुपम खेर ने की इटली के काउंसल जनरल से मुलाकात, शेयर की खास बातचीत की यादें

Anupam Kher News: अनुपम खेर ने हाल ही में इटली के काउंसल जनरल वाल्टर फरारा के साथ मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Oct 01, 2025 | 05:50 PM

अनुपम खेर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anupam Kher Met Consul General: बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास पोस्ट शेयर की है, जो उनके फैंस और सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस पोस्ट में अनुपम खेर ने इटली के काउंसल जनरल वाल्टर फरारा के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं।

दरअसल, पोस्ट में अनुपम खेर और वाल्टर फरारा हाथ मिलाते हुए और कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अनुपम ने इटली की सांस्कृतिक विविधता और खूबसूरती की तारीफ की और बताया कि दोनों देशों की संस्कृति और सिनेमा पर उनकी चर्चा बहुत ही प्रेरणादायक रही। उन्होंने लिखा, “इटली के काउंसल जनरल वाल्टर फरारा से उनके मुंबई कार्यालय में मिलना वास्तव में एक सुखद अनुभव था। हमने सिनेमा, भोजन और दोनों देशों की खूबसूरत संस्कृति के बारे में बात की। मैंने उन्हें जल्द ही इटली आने का वादा किया। जय हो।”

अनुपम खेर का फिल्म करियर

आपको बता दें, अनुपम खेर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1984 में महेश भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ से की थी, जिसमें उन्होंने एक बुजुर्ग पिता की भूमिका निभाई। इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। उसके बाद से उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जो उनके समर्पण और बहुमुखी प्रतिभा का परिचायक है।

It was a real pleasure to meet the Counsel General of Italy Mr. #WalterFarrara in his Mumbai office. We talked about cinema, food and the beautiful culture of both the countries! Promised him to visit Italy soon. Jai Ho! 🇮🇹🇮🇳 @ItalyinMumbai pic.twitter.com/o002Jwvlee — Anupam Kher (@AnupamPKher) October 1, 2025

अभिनेता की ये फिल्में रही हिट

उन्होंने ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘दिल’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘कुछ कुछ होता है’, और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया। अनुपम खेर ने हिंदी फिल्मों के अलावा हॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई है। जिसमें ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ और ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ जैसी फिल्मों में उनका अभिनय शामिल है। साथ ही हाल ही में उनकी फिल्म तन्वी द ग्रेट भी रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने शेयर की फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की पुरानी यादें, कहा- उस टाइम नहीं था फैशन का टेंशन…

इन पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित

इसके अलावा अगर अनुपम खेर को उनके योगदान के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है, जिनमें पद्म श्री और पद्म भूषण प्रमुख हैं। उनके करियर और उपलब्धियां भारतीय सिनेमा के इतिहास में यादगार स्थान रखती हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anupam kher met consul general of italy and shared his experience

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2025 | 05:50 PM

Topics:  

  • Anupam Kher
  • Celebrity News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

Sajid Khan: साजिद खान का एक्सीडेंट, पैर में फ्रैक्चर, सर्जरी के बाद बहन फराह खान ने दी हेल्थ अपडेट

2

Year Ender 2025: वो हिट फिल्में जिनके सीक्वल रहे सुपरफ्लॉप, नहीं चला बड़े स्टार्स का जादू

3

शाहरुख के गाने के लिए भूखी रहीं ट्विंकल खन्ना, चने खाकर किया था गुजारा, जानें दिलचस्प किस्सा

4

जब भिखारी भी ‘काका’ के नाम पर मांगते थे भीख, जानें स्टारडम से डिप्रेशन तक का सफर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.