नोट इकट्ठा करने की बजाय मैंने… फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर ने लिखा भावुक पोस्ट
Anupam Kher: आज देशभर में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सच्ची दोस्ती की अहमियत को बेहद खूबसूरती से बयां किया हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अनुपम खेर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anupam Kher Emotional Post on Friendship Day: पूरी दुनिया में आज यानी 3 अगस्त को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जा रहा है और लोग सोशल मीडिया पर अपने खास दोस्तों को याद कर शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में अब इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर सच्ची दोस्ती की अहमियत को बयां किया है।
दरअसल, अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि “नोट इकट्ठा करने के बजाय, चंद दोस्त इकट्ठा किए मैंने… इसलिए आज तक ‘पुराने’ भी चल ही रहे हैं…”। उन्होंने इस मैसेज के साथ लिखा, “आप सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”
अनुपम खेर के भावुक पोस्ट ने फैंस का जीता दिल
उनकी इस पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है और यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। खासतौर पर दिवंगत अभिनेता और उनके करीबी दोस्त सतीश कौशिक को लेकर लोगों ने भावुक प्रतिक्रियाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
इसी बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “सर, आपकी और सतीश जी की दोस्ती एक मिसाल है, बहुत याद आते हैं वो।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “आपकी पोस्ट ने दिल छू लिया, दोस्ती सच में दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है।” इसके साथ ही लोगों ने इस पोस्ट में न सिर्फ दोस्ती के भाव को सराहा, बल्कि अनुपम खेर की सादगी और भावनात्मक जुड़ाव को भी सलाम किया।
एक्टर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर की हालिया डायरेक्टोरियल फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म एक साहसी युवती की कहानी है, जो अपने शहीद फौजी पिता से प्रेरित होकर भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखती है। फिल्म को कान्स, न्यूयॉर्क और लंदन जैसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में भी दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें- फहीम की आवाज का कोई मुकाबला नहीं, ‘सैयारा’ ट्रैक पर तनिष्क बागची ने कही ये बात
फिल्म में अनुपम खेर के साथ बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, करण टैकर और अरविंद स्वामी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आते हैं। इसके अलावा अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी नई किताब ‘डिफरेंट बट नो लेस’ लॉन्च की है। इस मौके पर महेश भट्ट, गजराज राव, अमीश त्रिपाठी और खेर की मां भी मौजूद रहीं।
(इनपुट एजेंसी के साथ)
