Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कनाडा में बजेगा अनुपम खेर के अभिनय का डंका, CIFF में होगी ‘कैलोरी’ की स्क्रीनिंग

Anupam Kher in CIFF: बॉलीवुड के दिग्गज अनुपम खेर की अपकमिंग कनाडाई फिल्म कैलोरी की स्क्रीनिंग कैलगैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगी। फिल्म में अनुपम एक खास किरदार निभा रहे हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Sep 20, 2025 | 03:01 PM

कनाडा में बजेगा अनुपम खेर के अभिनय का डंका

Follow Us
Close
Follow Us:

Anupam Kher Acting: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आजकल एक ऐसे किरदार में डूबे हुए हैं जो न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी गहरा असर छोड़ने वाला है। उन्होंने शनिवार को बताया कि उनकी अपकमिंग कनाडाई फिल्म ‘कैलोरी’ की स्क्रीनिंग ‘कैलगैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में होगी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह सरदार की वेशभूषा में ढलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत अनुपम के मेकअप रूम से होती है।

अनुपम ने कैप्शन में लिखा कि एक अभिनेता के रूप में कुछ खास किरदारों में सिर्फ बाहरी रूप ही नहीं, बल्कि अंदरूनी शांति और मजबूती भी लानी पड़ती है। ऐसा ही मैंने कनाडाई फिल्म ‘कैलोरी’ में किया। इसकी पहली आधिकारिक स्क्रीनिंग मशहूर ‘कैलगिरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ ‘सीआईएफएफ’ में हो रही है। मुझे अफसोस है कि मैं खुद वहां मौजूद नहीं हूं, लेकिन मेरी शुभकामनाएं हमेशा मेरी पूरी टीम के साथ हैं। जय हो।

अनुपम खेर की वर्कफ्रंट

अनुपम खेर के पोस्ट करने के बाद वीडियो को हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं, जहां लोग उनकी बहुमुखी प्रतिभा की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि सर, आपका हर किरदार एक प्रेरणा है। हालांकि अभिनेता की फिल्म के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्में ‘मेट्रो इन दिनों’, ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘तन्वी द ग्रेट’ हैं। इसके अलावा, वह जल्द ही प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अभी फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बिग बॉस हाउस में बढ़ा ड्रामा, नॉमिनेशन टास्क में भिड़ीं नीलम गिरी और आवेज दरबार

अनुपम खेर का फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी करेंगे और इसे मायथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। अनुपम खेर ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने प्रभास, डायरेक्टर हनु राघवपुडी, और सिनेमैटोग्राफर सुदीप चटर्जी के साथ तीन तस्वीरें भी पोस्ट की थीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी 544वीं फिल्म में मैं भारतीय सिनेमा के ‘बाहुबली’ प्रभास के साथ काम कर रहा हूं। इस फिल्म का निर्देशन प्रतिभाशाली हनु राघवपुडी कर रहे हैं।

Anupam kher acting prowess will shine in canada with calori screening at ciff

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 20, 2025 | 03:01 PM

Topics:  

  • Anupam Kher
  • Bollywood News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.