- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 19 Neelam Giri And Awez Darbar Clashing During The Nomination Task
Bigg Boss 19: बिग बॉस हाउस में बढ़ा ड्रामा, नॉमिनेशन टास्क में भिड़ीं नीलम गिरी और आवेज दरबार
Bigg Boss 19 Update: शो के ताज़ा एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के दौरान नीलम गिरी और आवेज दरबार के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। आवेज ने नीलम पर आरोप लगाया कि वह घरवालों को खुश करने के लिए खाना बनाती है।
- Written By: सोनाली झा

नॉमिनेशन टास्क में भिड़ीं नीलम गिरी और आवेज दरबार
Bigg Boss 19 Twist: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 19वें सीजन को शुरू हुए चार हफ्ते से अधिक का समय हो गया है। इसका लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। इसमें नीलम गिरी और आवेज दरबार के बीच तगड़ी नोक-झोंक देखने को मिली। प्रोमो को कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किया गया है। इसमें आवेज दरबार कंटेस्टेंट नीलम गिरी को एक टास्क के दौरान नॉमिनेट करते हैं। इसके बाद बिग बॉस हाउस के गार्डन एरिया में दोनों के बीच बहस हो जाती है।
आवेज कहते हैं कि नीलम लोगों को खुश करने की कोशिश कर रही हैं ताकि वे नॉमिनेशन से बच सकें। इस पर नीलम उनसे असहमत नजर आईं। तब आवेज जवाब देते हुए कहते है कि परांठे ऑमलेट जो लोग खाते हैं, वही उनसे सहमत होंगे। इस बात पर नीलम गिरी भड़क जाती हैं और कहती हैं कि मैं उसके लिए अंडे इसलिए नहीं बनाती क्योंकि वह मुझे बचाए, बल्कि इसलिए बनाती हूं क्योंकि मैं उसे पसंद करती हूं। मैं तुम्हें पसंद नहीं करती, इसलिए तुम्हारे लिए कुछ नहीं बनाती। तुम सेफ गेम खेलते हो। मैं जिसका सम्मान करती हूं, उसका करती हूं और जिसका नहीं करती, उसका नहीं करती, और तुम उन्हीं में से एक हो।
नीलम से नाराज हुए आवेश
नीलम की बात सुनकर आवेश नाराज हो गए और उन्होंने नीलम से कहा कि सीधा जाओ, बाएं मुड़ो, अंडा और चाय बनाओ और सबको दो। इसके बाद दोनों एक-दूसरे पर उंगलियां उठाते हुए दिखाई देते हैं। दोनों के बीच काफी तीखी बहस हुई। इसके बाद नीलम उनको कहती हैं कि जब बोलने का टाइम था तब तो बोला नहीं, पीठ पीछे खेलता रहता है, बकवास करता है। इस दौरान उन्होंने आवेज को अपशब्द भी कहे, जिन्हें प्रोमो में म्यूट कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
नीलम गिरी बनी बहस का हिस्सा
नीलम गिरी बिग बॉस हाउस में कई बहस का हिस्सा रह चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने एक टास्क के दौरान कुछ गोल्डन बिस्किट अपनी टी-शर्ट में छुपा लिए थे, इसके बाद भी उनकी खूब आलोचना हुई थी। शो के पुरुष कंटेस्टेंट ने उनका विरोध किया था। बता दें कि पिछले हफ्ते बिग बॉस हाउस से नतालिया जानोजेक और नगमा मिराजकर बाहर हो गए थे। फिलहाल ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अश्नूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी बंद हैं।
Bigg boss 19 neelam giri and awez darbar clashing during the nomination task
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














