अंशुला कपूर का छलका दर्द, बोनी कपूर और श्रीदेवी के शादी के बाद का बताया किस्सा
अंशुला कपूर अर्जुन कपूर की बहन हैं। अंशुला ने बोनी कपूर और श्रीदेवी के शादी के बाद का किस्सा बताया है और बताया है कि उस समय लोग फैमिली वैल्यू और परवरिश की बातें करने लगे थे। आइए जानते हैं अंशुला कपूर ने क्या कुछ कहा है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: अंशुला कपूर बोनी कपूर और मोना शौरी की बेटी हैं और अर्जुन कपूर की बहन हैं। कपूर खानदान की वह इकलौती सदस्य हैं, जिन्होंने बॉलीवुड का रुख नहीं किया। अंशुला कपूर ने ताजा इंटरव्यू में माता-पिता के डिवोर्स का किस्सा शेयर किया है। अंशुला ने वह कहानी बताई है, जब बोनी कपूर ने मोना शौरी को तलाक दे दिया था और श्रीदेवी से शादी कर ली थी। अंशुल ने बताया कि उन्हें तब लोगों के ताने सुनने पड़ते थे।
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में अंशुला कपूर ने बताया जब बोनी कपूर और मोना शौरी का तलाक हुआ था। तब उनकी मां मोना शौरी, अर्जुन कपूर और उनको लेकर अलग रहने चली गई थी। उस समय उनकी मां ने ही उनकी परवरिश की उनकी देखरेख और खानपान का जिम्मा अकेले ही उनकी मां ने अपने कंधे पर उठाया था। अंशुल ने बताया कि वही हमारी माता और पिता दोनों बन गई थी।
ये भी पढ़ें- बहू और मां बनने के चक्कर में खो गई हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, एक्ट्रेस ने दिया था करारा जवाब
सम्बंधित ख़बरें
बोनी कपूर की फिल्मी लव स्टोरी, जानें कैसे शादीशुदा प्रोड्यूसर के प्यार में गिरी थीं श्रीदेवी
बोनी कपूर ने याद किया 1986 की इंडस्ट्री हड़ताल, शेयर की वैष्णो देवी यात्रा की फोटो
Tu Jhoothi Main Makkaar: 52 रिटेक्स फिर भी शिकन नहीं, रणबीर कपूर के धैर्य पर बोले बोनी कपूर
नो एंट्री 2 में दिलजीत दोसांझ की वापसी, बॉर्डर 2 के सेट पर अनीस बज्मी-बोनी कपूर
इंटरव्यू के दौरान अंशुला ने बताया कि उनकी मां ने अर्जुन कपूर और उनके बीच कभी भेदभाव नहीं किया और हम दोनों की परवरिश में मां ने कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन इसके बावजूद हमारी परवरिश पर लोग सवाल उठने लगे थे। हमें फैमिली वैल्यूज और परवरिश को लेकर ताने सुनने पड़ते थे।
ये भी पढ़ें- ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ में जया बच्चन को देख हैरान हुए लोग, जानें कैसा है रिएक्शन
ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अंशुला कपूर जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं, उन्होंने अपनी परवरिश और अपनी मां के बारे में खुलकर बात की है। बोनी कपूर ने जब उनकी मां को तलाक दिया था और श्रीदेवी से शादी की थी तब परिवार के लिए मुश्किल दौर था और उस मुश्किल दौर को अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने अपनी मां के साथ झेला है।
