अंकुश और बरखा की वापसी, अनुपमा की जिंदगी में मचाएंगे बवाल, अनुज की हत्या की मिस्ट्री का होगा खुलासा
Anupama Spoiler: अनुपमा में नया ट्विस्ट आने वाला है। राजा और परी का तलाक, ईशानी के लिए मुश्किलें और अनुपमा की जिंदगी में नए संघर्ष देखने को मिलेंगे। अनु की रसोई के नए निवेशक पहले मददगार बनेंगे।
- Written By: सोनाली झा
अंकुश और बरखा की वापसी, अनुपमा की जिंदगी में मचाएंगे बवाल
Anupama Upcoming Update: टीआरपी के मामले में लगातार नंबर वन पर छाए रहने वाले रुपाली गांगुली की सीरियल ‘अनुपमा’ में अब दर्शकों को एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। शो में परी, राजा, अनुपमा और अन्य पात्रों के बीच कहानी लगातार उतार-चढ़ाव ले रही है और आने वाले एपिसोड में फैंस को कुछ नए और रोमांचक मोड़ देखने को मिलेंगे।
सबसे पहले, राजा और परी के बीच तनाव बढ़ता नजर आएगा। दोनों तलाक लेने के लिए कोर्ट तक जाएंगे। तलाक के दौरान परी पागल हो जाएगी और ईशानी के पीछे हाथ धोकर पड़ जाएगी। वह दावा करेगी कि उसकी शादी टूटने की पूरी जिम्मेदारी ईशानी की है। वहीं दूसरी ओर ईशानी अपने घर में अकेले बैठकर आंसू बहाएगी। सीरियल में अनुपमा की किस्मत भी बदलने वाली है।
अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया ट्विस्ट
अनु की रसोई के लिए एक नया इंवेस्टर आएगा, जो पहले तो मददगार नजर आएगा, लेकिन धीरे-धीरे अनुपमा का दुश्मन बन जाएगा। इसके अलावा अनुपमा को अमेरिका में होने वाले एक डांस कॉम्पिटिशन का पता चलेगा। वह बिना देर किए अपनी अमेरिका यात्रा की तैयारी करेगी। इस दौरान डांस रानीज़ भी अनुपमा की जिंदगी में वापस लौटेंगी और कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Anupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
कोठारी हाउस में मचेगा हंगामा
गौतम की धमाकेदार एंट्री भी देखने को मिलेगी। माही से शादी होने के बाद वह अपनी औकात दिखाते हुए पराग और उसके परिवार को घर से बाहर कर देगा, जिससे कोठारी हाउस में हंगामा मच जाएगा। शो में सबसे बड़ा और रोमांचक मोड़ तब आएगा जब अनुपमा की जिंदगी में फिर से अंकुश और बरखा की एंट्री होगी। आते ही ये दोनों अनुपमा की जिंदगी में जहर घोलने का काम करेंगे।
अनुज की हत्या की मिस्ट्री का होगा पर्दाफाश
इसी बीच, अनुज की हत्या की मिस्ट्री का पर्दाफाश भी होगा। अनुपमा को पता चलेगा कि अनुज की मौत के पीछे कौन था। यह खुलासा होते ही अनुपमा हाथ धोकर अंकुश के पीछे पड़ जाएगी और वह उसका बदला लेगी। यह मोड़ दर्शकों को रोमांच और उत्सुकता के चरम पर ले जाएगा। अनुपमा के फैंस अब इस ट्विस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस शो के आने वाले एपिसोड को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है। शो में आने वाले इन नए ट्विस्ट्स ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
