सफेद साड़ी और सिंदूर में सजी अंकिता लोखंडे, पति विक्की जैन संग की गौरी मां और बप्पा की पूजा

Ankita Lokhande ganpati Celebration: अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन संग अपने घर पर गौरी मां और गणपति बप्पा की पूजा की। इस दौरान अंकिता सफेद साड़ी और सिंदूर में बेहद पारंपरिक अंदाज में नजर आईं।
सफेद साड़ी और सिंदूर में सजी अंकिता लोखंडे, पति विक्की जैन संग की गौरी मां और बप्पा की पूजा
अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन संग की गौरी मां और बप्पा की पूजा
Published on: 
Updated on: 

Ankita Lokhande worshiped Ganpati Bappa: टीवी और बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा अंकिता लोखंडे ने बुधवार को अपने घर पर परिवार संग गौरी मां और गणपति बप्पा की विधिवत पूजा की। उन्होंने इसका एक खूबसूरत वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जिसमें उनकी भक्ति और उत्साह साफ झलक रहा है। वीडियो में अंकिता पारंपरिक सफेद साड़ी और सिंदूर लगाए, बेहद सुंदर और पारंपरिक अंदाज में पूजा करती दिखीं।

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन पीले रंग के कुर्ते में नजर आए। पूजा के बाद दोनों ने मेहमानों और मीडिया को प्रसाद और उपहार बांटे। पूरे घर का माहौल भक्ति, संगीत और उत्सव से सराबोर नजर आया। वीडियो साझा करते हुए अंकिता ने लिखा कि गौरी मां और बप्पा का आशीर्वाद हमें हमेशा आगे बढ़ाता है। इस सेवा, प्रार्थनाओं और उन सभी लोगों के लिए बहुत आभारी हूं, जो हमारे घर इस छोटे-से पवित्र पल को मनाने आए। सभी की मनोकामनाएं पूरी हों और हम हमेशा अपने दिल में श्रद्धा बनाए रखें। गणपति बप्पा मोरया।

फैंस का रिएक्शन

अंकिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट्स में गणपति बप्पा मोरया और बप्पा मोरया लिखकर अपनी श्रद्धा जता रहे हैं। कई लोगों ने अंकिता के पारंपरिक लुक की तारीफ भी की। इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा कि भगवान आप दोनों को एक सुंदर बच्चे का आशीर्वाद दें और अनंत आशीर्वाद के साथ एक साथ महान सफलता प्राप्त करें। दूसरे यूजर ने अंकिता की चिंता जताते हुए लिखा कि वह खुश नहीं दिख रही हैं। क्योंकि उनकी सबसे अच्छी दोस्त प्रिया मराठे अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

अंकिता लोखंडे का करियर

अंकिता लोखंडे को टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में पहचान मिली थी, जिसमें उन्होंने अर्चना मनोहर देशमुख का किरदार निभाया था। उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। छोटे पर्दे से आगे बढ़ते हुए अंकिता ने ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया, जहां उन्होंने झलकारी बाई की भूमिका निभाई। इसके अलावा वह ‘बागी 3’, ‘द लास्ट कॉफी’ और हाल ही में ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं।