प्रियंका चाहर चौधरी से ब्रेकअप की खबरों के बीच मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे अंकित गुप्ता, हैरान हुए फैंस
अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते थे, लेकिन अब खबर है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, बीते दिनों प्रियंका मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई थी। अब अंकित मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हैं।
- Written By: अनिल सिंह
अंकित गुप्ता के साथ कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप पर चिंतित हुए फैंस
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता दोनों की जोड़ी को प्रियांकित कहा जाता था, प्रियांकित को चाहने वालों की संख्या भी बड़ी थी, लेकिन अब लगता है प्रियंका और अंकित गुप्ता की राहें अलग हो गई हैं, दोनों के ब्रेकअप की खबर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया में चल रही है। हालांकि दोनों ने इस पर औपचारिक बयान अब तक नहीं दिया है। बीते दिनों डीजे हर्शी के साथ प्रियंका चौधरी नजर आई थी। इसके बाद दोनों की डेटिंग की खबर ने तूल पकड़ लिया। ठीक उसी के बाद प्रियंका और अंकित के ब्रेकअप की खबर भी सामने आई और अब अंकित गुप्ता मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हैं। यह सब कुछ दोनों के चाहने वालों को हैरान कर रहा है।
अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी अभी रिलेशनशिप में है या नहीं, क्या सच में उनका ब्रेकअप हो गया है? इसके बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं है, क्योंकि दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान अब तक अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर नहीं दिया गया है।
the reason why prii unfollowed him, man played victim card to get sympathy and put the blame on her but truth someday or the other comes out🤡🤡#PriyankaChaharChoudharypic.twitter.com/aMBJZUlgmm — ʙʜᴜᴍɪ (@Priyanka_stan) June 12, 2025
सम्बंधित ख़बरें
है जवानी तो इश्क होना है को मिला टॉक्सिक के पोस्टपोन होने का फायदा, जानें Varun Dhawan की फिल्म की रिलीज डेट
मुकेश खन्ना ने Ranveer Singh को ‘शक्तिमान’ के लिए किया खारिज, बोले- चेहरे पर नहीं दिखती पॉजिटिविटी
Dhurandhar Japan Collection: धुरंधर अब जापान में 7 जुलाई को होगी रिलीज, क्या RRR का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म
Toxic Release Update: यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट फिर टली, 4 जून को नहीं आएगी फिल्म, ग्लोबल प्लानिंग बनी वजह
ये भी पढ़ें- एयर इंडिया क्रू के सपोर्ट में वीर दास, अहमदाबाद विमान हादसे के बाद टिकट बुकिंग में गिरावट
सोशल मीडिया पर अब यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और दोनों मूव ऑन कर चुके हैं। क्योंकि प्रियंका कुछ दिनों पहले डीजे हर्शी के साथ नजर आई थी और उनके डेटिंग की खबर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी, तो वहीं अब अंकित गुप्ता भी मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं और दोनों के डेटिंग को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी की बात करें तो दोनों पहली बार टीवी सीरियल उडारियां में एक साथ दिखाई दिए थे, टीवी सीरियल को काफी पसंद किया गया, दोनों की जोड़ी को भी उनके चाहने वालों ने खूब प्यार दिया। दोनों बिग बॉस के घर में भी नजर आए थे, प्रियंका जब डीजे हर्शी के साथ नजर आई तो उनके बारे में यह कहा गया कि वह अंकित को चीट कर रही हैं, लेकिन अब यूजर्स अंकित गुप्ता पर भी विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगा रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इन्हें फैंस का प्यार तो खूब मिला लेकिन अब यह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।
