Anita Advani: डिंपल से पहले राजेश खन्ना की लाइफ में आई थी अनीता आडवाणी, सीक्रेट वाइफ होने का दावा
Secret Wife: अनीता आडवाणी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राजेश खन्ना के साथ रिलेशनशिप को लेकर उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया था। उन्होंने बताया था कि वह राजेश खन्ना की सीक्रेट वाइफ हैं।
- Written By: अनिल सिंह
अनीता आडवाणी ने किया था राजेश खन्ना की सीक्रेट वाइफ होने का दावा
Rajesh Khanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीता आडवाणी राजेश खन्ना के साथ रिलेशनशिप को लेकर किए गए दावे की वजह से सुर्खियों में आ गई थी, उन्होंने खुद को राजेश खन्ना की सीक्रेट वाइफ बताया था। अनीता आडवाणी की चर्चा इस समय तेजी से हो रही है। अनीता आडवाणी ने ‘दासी’, ‘आओ प्यार करें’ और ‘साजिश’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया लेकिन बॉलीवुड में उन्हें शोहरत नहीं मिली। वह राजेश खन्ना के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर तब सुर्खियों में आई जब राजेश खन्ना की मौत हुई थी।
सन 2012 में अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था, उन्होंने खुद को राजेश खन्ना की सीक्रेट वाइफ बताया था और यह कहा था कि मैं राजेश खन्ना की लाइफ में डिंपल से पहले आई थी, क्योंकि उस वक्त मेरी उम्र बहुत कम थी हमारी शादी नहीं हो सकी।
सम्बंधित ख़बरें
Bhojpuri Bawal: मां की हालत देख छलके पवन सिंह के आंसू, बोले- मेरी सबसे बड़ी संपत्ति सिर्फ आप हैं
नर्मदा आंदोलन से JNU तक… आमिर खान से दीपिका तक इन सेलेब्स ने किए प्रदर्शन का समर्थन
The Odyssey BO Collection: 10वें दिन द ओडिसी ने कर दिया कमाल, 100 करोड़ में हो गई धमाकेदार एंट्री
YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
ये भी पढ़ें- सलमान खान से कपिल शर्मा तक एल्विश से पहले इन सितारों पर हुए हमले, एक की गई जान
बिन फेरे हम तेरे
अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को लेकर यह कहा था कि हमारे बीच कोई बंधन नहीं है, लेकिन हम बेहद करीब हैं, हमारा रिश्ता बेहद खास है, गहरा है और पवित्र है। राजेश खन्ना के आखिरी दिनों में मैंने उनका साथ दिया है।
आशीर्वाद में रही और 8 साल तक की सेवा
अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना को लेकर यह भी दावा किया था कि जब वह डिप्रेशन और बीमारी से जूझ रहे थे, तो मैं उनके बंगले आशीर्वाद में 8 साल तक रही और एक पत्नी की तरह देखभाल की। राजेश खन्ना की मौत के बाद अनीता आडवाणी ने उनके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और राजेश खन्ना की वसीयत बदलने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। हालांकि खन्ना परिवार की तरफ से अनिता के दावों को खारिज किया गया और जब मामला अदालत में गया तो अदालत ने अनीता आडवाणी को राजेश खन्ना के कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में मान्यता नहीं दी।
गुपचुप शादी
अनीता आडवाणी ने दावा किया है कि राजेश खन्ना ने उनसे गुपचुप तरीके से शादी की थी। उन्होंने बताया कि राजेश खन्ना ने उन्हें एक मंदिर में मंगलसूत्र पहनाया और सिंदूर लगाया।
लिव-इन रिलेशनशिप
अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना करीब 8 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। अनीता ने बताया कि राजेश खन्ना शराब पीने के बाद काफी आक्रामक हो जाते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी उन पर हाथ नहीं उठाया।
