न्यूयॉर्क में घूमते दिखे अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन, वायरल क्लिप ने बढ़ाई शादी की अफवाहें!

Anirudh And Kavya Relationship: जवान फेम अनिरुद्ध रविचंदर और SRH ओनर काव्या मारन हाल ही में न्यूयॉर्क में साथ दिखे। जिसके बाद से दोनों के रिश्ते की चर्चाएं फिर तेज हो गई और लोग अब रिएक्शन दे रहे हैं।
Anirudh Ravichander Kaviya Maran
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Anirudh Ravichander And Kavya Maran Viral Video:‘जवान’ के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है, जिसमें यह जोड़ी न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलती नजर आ रही है। इस वीडियो को एक ब्रिटिश ब्लॉगर ने अनजाने में कैप्चर किया था, लेकिन जैसे ही यह सोशल मीडिया पर पहुंचा, फैंस के बीच अटकलों का दौर शुरू हो गया।

दरअसल, वीडियो में अनिरुद्ध और काव्या के साथ एक तीसरा शख्स भी नजर आ रहा है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि यह वीडियो हाल का है या किसी पुराने ट्रिप का, लेकिन इंटरनेट पर इसने खूब हलचल मचा दी है। कई फैंस का मानना है कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है, वहीं कुछ ने इसे महज एक कैजुअल आउटिंग बताया है।

अनिरुद्ध और काव्या की रिश्ते को लेकर उड़ी अफवाहें

यह पहली बार नहीं है जब अनिरुद्ध और काव्या के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हुई हों। साल की शुरुआत में भी दोनों की शादी को लेकर अफवाहें उड़ी थीं। तब अनिरुद्ध ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था “शादी आह? हाहा... शांत हो जाओ दोस्तों। अफवाहें फैलाना बंद करो।”

काव्या मारन, सन ग्रुप के संस्थापक कलानिधि मारन की बेटी हैं और मीडिया इंडस्ट्री की जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं। वह सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और साथ ही आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), SA20 लीग की सनराइजर्स ईस्टर्न केप और द हंड्रेड लीग की सनराइजर्स लीड्स की सह-मालिक भी हैं। आईपीएल सीजन के दौरान स्टेडियम में उनकी मौजूदगी और SRH के लिए उनका जोश हमेशा चर्चा में रहता है।

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?

वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर आज के सबसे सफल युवा संगीतकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने शाहरुख खान की ‘जवान’ और एटली की ‘थलपति 68’ जैसी फिल्मों में म्यूजिक देकर अपनी पहचान मजबूत की है। जल्द ही वह शाहरुख खान की ‘किंग’ और थलपति विजय की ‘जन नायकन’ के लिए संगीत तैयार करते नजर आएंगे। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप ने फैंस को दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है और लोग अब तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com