Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बेटे हर्षवर्धन के साथ काम करने पर अनिल कपूर बोले- ‘मैं पीछे बैठकर सुनता हूं…’

  • By उज्वला धारपवार
Updated On: Apr 26, 2022 | 10:04 AM

हर्षवर्धन और उनके पिता की बॉन्डिंग की बात करें तो, वह दोनों दोस्त की तरह रहते हैं। 

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ काम करने के बारे में अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उन्हें एक पिता और सिनेमा का छात्र होने के बीच फर्क करने में मुश्किल होती है। ऐसी स्थिति मैं वह केवल ”पहले सुनो फिर प्रतिक्रिया करो” के नियम का पालन करते हैं। अपनी पहली फिल्म ”मिर्ज़्या” से शुरुआत करने वाले हर्षवर्धन इस बार पिता अनिल कपूर के साथ नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म ”थार” में दिखाई देंगे। अनिल कपूर ने ”पीटीआई-भाषा” को बताया, ”मैं हमेशा पीछे हट जाता हूं और सुनता हूं, समझता हूं और फिर प्रतिक्रिया करता हूं। लेकिन कभी-कभी मैं एक पिता की तरह प्रतिक्रिया करता हूं, क्योंकि मैं एक पिता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या मुझे उसे एक अभिनेता के रूप में या एक निर्माता के रूप में या सिनेमा के छात्र के रूप में या एक पिता के रूप में संभालना चाहिए? मैं भी आगे बढ़ रहा हूं।’’ कपूर ने कहा कि बेटे ने उन्हें ”थार” में काम करने की पेशकश की और उन्होंने इस परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी। 1980 के दशक पर आधारित, फिल्म ‘थार’ राजस्थान के एक सुदूर गांव के माध्यम से सिद्धार्थ (हर्ष वर्धन) के सफर के बारे में है, जो हिंसक हत्याओं की एक श्रृंखला से हिल गया है। अनिल कपूर एक पुलिस कर्मी सुरेखा सिंह की भूमिका में हैं, जो इन हत्याओं की जांच करता है।

सम्बंधित ख़बरें

43 साल पहले अनिल कपूर ने कन्नड़ सिनेमा में रखा था कदम, पुरानी यादों को ताजा कर बताई अपनी इच्छा

Nayak 2: अनिल कपूर की ‘नायक 2’ हुई कंफर्म, ‘शिवाजी राव’ के किरदार में सीएम बन फिर मचाएंगे धमाल!

अनिल कपूर ने दिया बड़ा इशारा! 25 साल बाद फिर गूंजेगा ‘नायक’, सीक्वल को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड

Anil Kapoor Birthday: फराह ने कहा ‘मेरा बैंजामिन बटन’, कलाकारों ने जन्मदिन पर अनिल कपूर को दी बधाई

फिल्म का निर्देशन निर्देशक राज सिंह चौधरी ने किया है। फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक अभिनीत ”थार” 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

Anil kapoor said on working with son harshvardhan i sit back and listen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2022 | 10:04 AM

Topics:  

  • Anil Kapoor
  • Anil Kapoor Film

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.