Dhamaal 4 Movie Budget: मेकर्स ने खोला 'धमाल 4' के लिए खजाना, स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

Dhamaal 4 Cast Fees: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और कामयाब कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक धमाल सीरीज एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक ऐसी दिलचस्प जानकारी सामने आई है, बता दें कि करोड़ों के बजट वाली इस फिल्म के लिए स्टार्स ने भारी भरकम रकम वसूली है।
Dhamaal 4 Cast Fees
'धमाल 4' स्टारकास्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
AJAY DEVGAN
अजय देवगन ने इस प्रोजेक्ट के लिए पूरे 40 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूले हैं। अजय देवगन इस बार सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि वह बतौर प्रोड्यूसर भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं।
RITESHA DESHMUKH
अभिनेता रितेश देशमुख ने धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त यानी धमाल-4 के लिए 10 करोड़ रुपये की फीस ली है। बता दें कि धमाल-4 में अभिनेता रितेश देशमुख का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा।
ARSHAD WARSHI
इस चौथी कड़ी में अपनी पुरानी भूमिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए और हर फिल्म की जान कहे जाने वाले अरशद वारसी ने फिल्म धमाल-4 के लिए 10 करोड़ रुपये वसूल किए है।
JAVED JAFARI
कॉमेडी के बादशाह अभिनेता जावेद जाफरी ने फिल्म 'धमाल' 4 के लिए 2 करोड़ रुपये वसूले है। बता दें कि इस पूरी सीरीज के सबसे चहेते और मासूम किरदार उर्फ जावेद जाफरी में उनकी पिछली फिल्मों के मुकाबले ये फिल्म काफी चर्चा में है।
ISHA GUPTA
काफी लंबे समय बड़े पर्दे से दूर रही एक्ट्रेस ईशा गुप्ता फिल्म 'धमाल 4' में नजर आने वाली हैं. ट्रेलर के सामने आते ही पता चल रहा है कि फिल्म में उनका रोल बेहद जबरदस्त है. इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने 2 करोड़ रुपये की फीस ली है।
SANJAY MISHRA
अभिनेता संजय मिश्रा जिस भी मूवी में नजर आते हैं उस फिल्म का उत्साह ज्यादा हो जाता है. फिल्म 'धमाल 4' में वह लोगों को हंसाने वाले अभिनेता संजय मिश्रा ने फिल्म 'धमाल 4' के लिए 3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com