Anil Kapoor: 6000 करोड़ कमाने वाली फिल्म का हिस्सा रहे हैं अनिल कपूर, 2011 में आयी थी फिल्म
Anil Kapoor Fees: बॉलीवुड की दिग्गज कलाकार अनिल कपूर भी 6000 करोड़ रुपए वाली फिल्म का हिस्सा रहे हैं। साल 2011 में अनिल कपूर इस फिल्म में नजर आए थे। आइए जानते हैं अनिल कपूर के साथ फिल्म में और कौन-कौन मौजूद था।
- Written By: अनिल सिंह
अनिल कपूर को मिशन इंपॉसिबल के लिए मिली थी कितनी फीस
Anil Kapoor In Mission Impossible: आमिर खान की दंगल और प्रभास की बाहुबली और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है। लेकिन अनिल कपूर भी कम नहीं हैं। वह 6000 करोड़ कमाने वाली फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं। अनिल कपूर की वो फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर अहम भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 694 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। फिल्म उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी जी। हां दोस्तों सही सुना आपने अनिल कपूर भी हजारों करोड़ कमाने वाली फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन यह फिल्म बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड की फिल्म थी। फिल्म का नाम था मिशन इंपॉसिबल घोस्ट प्रोटोकोल, 2011 में आई इस फिल्म में अनिल कपूर हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज के साथ नजर आए थे।
टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल में अनिल कपूर ने बृजनाथ का किरदार निभाया था, उन्हें फिल्म में मीडिया टायकून के रूप में दिखाया गया था। इस फिल्म के लिए अनिल कपूर को कितनी फीस मिली थी इसके बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा अनिल कपूर और पौला पैटन नजर आई थी। मिशन इंपॉसिबल ने दुनिया भर में 6000 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। अनिल कपूर की फीस की अगर बात करें तो वह औसतन एक फिल्म के लिए दो करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अब तक ढेर सारी फिल्मों में काम किया है और वह जबरदस्त भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें- संजय कपूर की बेटी ने शुरू की शूटिंग, ये है शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान के गौरी स्प्रैट से शादी करने पर जारी हुआ फतवा, मुफ्ती बोले- गैर-मुस्लिम महिला से निकाह ‘हराम’
रवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, पांचवें दिन भी की करोड़ों की कमाई, जानें 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म
‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत और जिंदगी के फलसफों से सजी कहानी में दिखे विक्रांत मैसी
अनिल कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी उन्होंने शशि कपूर के बचपन के रोल को अदा किया था। फिल्म का नाम था ‘तू पायल मैं गीत’ लेकिन यह फिल्म रिलीज ही नहीं हो पाई। 1971 से 2025 तक अनिल कपूर ने ढेरों फिल्मों में काम किया, उनके करियर में ‘तेजाब’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘राम लखन’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। इसके बाद उन्होंने ‘बुलंदी’, ‘नायक’ जैसी फिल्मों में भी जबरदस्त भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने ‘नो एंट्री’, ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। इन दिनों वह बेहद ज्यादा एक्टिव हैं और खासतौर पर उनको लेकर यह चर्चा होती रहती है कि उनकी उम्र पता नहीं चलती। आपको बता दें कि वह 68 साल के हैं।
