Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत और जिंदगी के फलसफों से सजी कहानी में दिखे विक्रांत मैसी

Musafir Cafe Trailer: विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की रोमांटिक ड्रामा 'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'मुसाफिर कैफे' 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 14, 2026 | 09:12 PM

मुसाफिर कैफे का ट्रेलर रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Musafir Cafe Trailer Release: अभिनेता विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर 14 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में प्यार, बिछड़ने, यादों और जिंदगी के सफर को बेहद भावनात्मक अंदाज में पेश किया गया है। दिव्य प्रकाश दुबे के चर्चित उपन्यास पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसी कहानी से रूबरू कराएगी, जहां अधूरी मोहब्बत और नए रिश्तों के बीच भावनाओं का गहरा संघर्ष देखने को मिलेगा।

ट्रेलर की शुरुआत एक लाइब्रेरी से होती है, जहां चंदर यानी विक्रांत मैसी और सुधा यानी वेदिका पिंटो पहली बार मिलते हैं। बैकग्राउंड में सुनाई देता है कि जिंदगी में हर मुसाफिर किसी वजह से मिलता है, कोई थोड़ी देर के लिए, कोई जिंदगी भर के लिए। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल जाती है और वे साथ जिंदगी के खूबसूरत पल बिताते नजर आते हैं। एक भावुक पल में सुधा कहती हैं कि तुम जैसे लोग थोड़ी देर से मिलते हैं, जिस पर चंदर जवाब देता है कि और तुम जैसे लोग ज्यादा रुकते नहीं।

प्रीति की एंट्री से बदलती है चंदर की जिंदगी

कहानी में आगे महिमा मकवाना की एंट्री होती है, जो प्रीति का किरदार निभा रही हैं। वह चंदर की जिंदगी में नई उम्मीद लेकर आती हैं। ट्रेलर में प्रीति कहती हैं कि हम जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव पर दो लोगों से प्यार नहीं कर सकते? धीरे-धीरे चंदर और प्रीति के बीच रिश्ता मजबूत होता है, लेकिन चंदर अब भी अपनी पुरानी यादों से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाता।

सम्बंधित ख़बरें

Sunita Ahuja Reaction: गाली देने पर ट्रोल हुईं सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने लिए आवाज उठाओ

भूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, अदालत ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना

महिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी पर लुटाया प्यार, बोलीं- सालों बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया

पुरानी मोहब्बत की वापसी से बढ़ेगा रोमांच

ट्रेलर के अंत में कहानी नया मोड़ लेती है, जब अचानक सुधा की दोबारा एंट्री होती है। इससे चंदर की जिंदगी में भावनात्मक उथल-पुथल शुरू हो जाती है। बैकग्राउंड में सुनाई देने वाला संवाद कि कभी-कभी सबसे बड़ा सफर उस मोहब्बत तक लौटने का होता है, जिसे हम खो चुके होते हैं, ट्रेलर को और असरदार बना देता है।

ये भी पढ़ें- Sunita Ahuja Reaction: गाली देने पर ट्रोल हुईं सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने लिए आवाज उठाओ

24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी ‘मुसाफिर कैफे’ प्यार, यादों और रिश्तों की जटिलताओं पर आधारित एक भावनात्मक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। यह फिल्म 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और अब फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Vikrant massey vedika pinto mahima makwana musafir cafe trailer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 09:12 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Vikrant Massey

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.