Shanaya Kapoor Debut Film: संजय कपूर की बेटी ने शुरू की शूटिंग, ये है शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म

Shanaya Kapoor Debut Film: शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर डेब्यू फिल्म के शूटिंग की शुरुआत की जानकारी दी है। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग स्टार्ट कर दी है।
Shanaya Kapoor Debut Film Sanjay Kapoor Daughter Started Shooting For Film
शनाया की कपूर की डेब्यू फिल्म होगी आंखों की गुस्ताखियां
Published on
Updated on

Shanaya Kapoor Debut Film: बॉलीवुड स्टार संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। शनाया कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म को लेकर खबर है कि यह फिल्म काफी समय से टल रही थी, लेकिन अब इसकी शूटिंग की शुरुआत हो गई है। खुद इस बात का खुलासा शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में किया है। शनाया कपूर ने इंस्टा पोस्ट में जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह क्लैप बोर्ड के साथ नजर आ रही है, जिस पर आंखों की गुस्ताखियां यानी फिल्म का नाम लिखा है, सीन नंबर 57, शॉट नंबर 5, टेक वन लिखा हुआ है। 11 हफ्ते पहले भी उन्होंने इसी क्लैप बोर्ड के साथ तस्वीर शेयर की थी, लेकिन फिल्म के बारे में कोई जानकारी तब मौजूद नहीं थी।

शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, उनके चाहने वाले उनकी तस्वीर और वीडियो को काफी पसंद करते हैं। फिल्म शुरू करने से पहले ही शनाया कपूर की लोकप्रियता अच्छी खासी है। शनाया कपूर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। संजय कपूर, अनिल कपूर और बोनी कपूर के भाई हैं। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के नाते शनाया की लोकप्रियता भी ठीक-ठाक है। शनाया अक्सर अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ नजर भी आती हैं।

शनाया कपूर गुंजन सक्सेना की फिल्म द कारगिल गर्ल फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं। उस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने लीड रोल निभाया था। शनाया वृषभ नाम की फिल्म में भी एक्टिंग करने वाली है। उस फिल्म में मोहनलाल भी अहम भूमिका में होंगे। यह फिल्म तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में सलमा आगा की बेटी जहरा खान और रोशन मेका भी नजर आएंगे। शनाया पहले करण जौहर की फिल्म बेधड़क से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश बात नहीं बन सकी। फिलहाल शनाया ने 'आंखों की गुस्ताखियां' नाम की फिल्म को लेकर पोस्ट शेयर की है। यह उनकी डेब्यू फिल्म होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com