Anil Kapoor Birthday: फराह ने कहा ‘मेरा बैंजामिन बटन’, कलाकारों ने जन्मदिन पर अनिल कपूर को दी बधाई
Celebrity Birthday Special: अनिल कपूर के जन्मदिन पर अनुपम खेर, करीना कपूर खान और जैकी श्रॉफ समेत कई हस्तियों ने बधाई दी। करीना ने अनिल को 'OG' और '30 साल जैसे दिखने वाला' बताया।
- Written By: अनिल सिंह
Anil Kapoor Birthday (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Anil Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी सादगी, ज़िंदादिली और ज़बरदस्त फ़िटनेस के लिए मशहूर हैं। अनिल कपूर बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस ख़ास मौके पर उनके दोस्त, साथी कलाकार और परिवार के सदस्यों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए दिल खोलकर बधाई दी।
फ़िल्मी हस्तियों ने उन्हें ‘प्यारा दोस्त’, ‘मार्गदर्शक’ और ‘एटरनल 30 ईयर ओल्ड’ बताया।
अनुपम खेर ने बताया ‘मार्गदर्शक’ और ‘भाई’
अभिनेता अनुपम खेर ने अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
अनुपम खेर की बधाई: उन्होंने अनिल कपूर को अपना प्यारा दोस्त, मार्गदर्शक और भाई बताते हुए लिखा, “मेरे प्यारे दोस्त अनिल कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप एक बेहतरीन कलाकार हैं और दिल से बहुत अच्छे इंसान भी। आपका साफ़ दिल और केयरिंग स्वभाव मुझे बहुत पसंद है। भगवान आपको लंबी उम्र और ख़ुशियाँ दें। मेरी तरफ़ से ढेर सारा प्यार।”
ये भी पढ़ें- संजय कपूर संपत्ति विवाद: दिल्ली हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
करीना कपूर ने कहा ‘OG’
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अनिल कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें एक अनोखी शुभकामना दी।
करीना की शुभकामना: करीना ने लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ, प्यारे अनिल जी। आप हर चीज़ के ओजी (OG – Original Gangster) हैं। सैफ़ू (सैफ़ अली खान) और मैं आपको बहुत प्यार करते हैं। आप हमेशा 30 साल जैसे दिखते रहिए।”
अन्य हस्तियों ने दी बधाई
अनिल कपूर के अन्य साथी कलाकारों और फ़िल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी उन्हें ख़ास अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी:
जैकी श्रॉफ: अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनिल के साथ तस्वीरों का मोंटाज वीडियो शेयर किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
फराह खान: मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने अनिल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें “मेरा बैंजामिन बटन” (Benjamin Button) कहकर संबोधित किया।
काजोल: अभिनेत्री काजोल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अनिल कपूर की तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
अनिल कपूर का फ़िल्मी सफ़र
कई पुरस्कारों से सम्मानित अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से छोटे-छोटे रोल निभाकर की थी। कुछ सालों के संघर्ष के बाद उन्होंने साल 1983 की फ़िल्म ‘वो सात दिन’ से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था, और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
