श्रीदेवी के कारण हो गई थी अनिल और बोनी कपूर की लड़ाई, गुस्से में एक्टर ने किया था यह काम
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और उनके भाई फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर का रिश्ता काफी अच्छा रहा है। इन दोनो के रिश्ते में कभी कोई खटास नही आई। लेकिन, एक बार श्रीदेवी के कारण इन दोनो भाई के रिश्ते में दरार आई थी।
- Written By: सोनाली झा
श्रीदेवी के कारण हो गई थी अनिल कपूर और बोनी कपूर की लड़ाई
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और उनके भाई फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर का रिश्ता काफी अच्छा रहा है। इन दोनो के रिश्ते में कभी कोई खटास नही आई। लेकिन, एक बार इन दोनो भाई के रिश्ते में दरार आई थी। दरअसल, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के कारण अनिल कपूर और बोनी कपूर के बीच झगडा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान अनिल कपूर और बोनी कपूर में अनबन हो गयी थी। इस फिल्म का प्रोडक्शन बोनी कपूर कर रहे थे। बोनी कपूर चाहते थे की इस फिल्म में श्रीदेवी मुख्य भूमिका में नजर आए। लेकिन, श्रीदेवी ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। हालांकि कुछ दिन बाद श्रीदेवी ने फिल्म में काम करने के लिए ज्यादा फ़ीस की डिमांड की थी। श्रीदेवी ने इस फिल्म में काम करने के लिए 10 लाख रूपये की मांग की। श्रीदेवी की मांग जानने के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को 11 लाख रूपये का ऑफर दे दिया।
ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान तीसरी बार बनने वाले हैं मां
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
PM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अंशुला कपूर-रोहन को दी शादी की बधाई, बोनी कपूर ने शेयर किए लेटर
Welcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
हालांकि, जब इस बात की खबर अनिल कपूर को मिली तब वह बोनी कपूर से काफी नाराज हो गए थे। फिल्म मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर ने भी अपने पैसे लगाए थे। जब उन्हें श्रीदेवी की फ़ीस के बारे में पता चला तब वह काफी गुस्सा हो गए थे। उनका कहना था कि वह किसी भी तरीके का फ़िजूल खर्च करना नही चाहते है।
बता दे कि उस समय श्रीदेवी की आर्थिक स्तिथि अच्छी नही थी। उसी दौरान उनकी मां की तबियत भी काफी ख़राब थी। इसलिए श्रीदेवी ने ज्यादा फ़ीस की डिमांड की थी। जब इस बात की जानकारी बोनी कपूर को हुई तब उन्होंने श्रीदेवी की मां के इलाज का खर्च उठाने का फैसला लिया। हालांकि जब इनसब की खबर अनिल कपूर को मिली तब उन्होंने गुस्से में फिल्म मिस्टर इंडिया छोड़ने का फैसला लिया।
अनिल कपूर ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। तब फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने अनिल कपूर से बातचीत कि और वह कुछ शर्तो के साथ फिल्मों में वापस लौटे। इसके बाद अनिल कपूर ने मिस्टर इंडिया की प्रोडक्शन का हिस्सा बनने से मना कर दिया।
