Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KSBKBT 2 Upcoming Update: मिताली को धोखा देगा अंगद, वृंदा से करने वाला है शादी का ऐलान

KSBKBT 2 Spoiler: शो आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। तुलसी अपनी परवरिश पर सवाल उठाएगी, जबकि नॉयना मिहिर के खिलाफ चालें चलेगी और तुलसी को मिहिर से दूर करने की कोशिश करेगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 11, 2025 | 12:12 PM

मिताली को धोखा देगा अंगद, वृंदा से करने वाला है शादी का ऐलान

Follow Us
Follow Us:

KSBKBT 2 Upcoming Twist: टीवी के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। कहानी अब और भी रोमांचक मोड़ लेने वाली है, क्योंकि तुलसी, मिहिर, नॉयना और अंगद की जिंदगी में नए तूफान आने वाले हैं। हर एपिसोड के साथ शो में ट्विस्ट बढ़ते जा रहे हैं, जिससे दर्शक अपनी नज़रें स्क्रीन से हटा नहीं पा रहे।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी खुद को कोसना शुरू कर देगी। वह कहेगी कि उसने अपनी परवरिश में कहीं न कहीं गलती की है, तभी उसके बच्चे एक-दूसरे के खिलाफ हो गए हैं। तुलसी को अब डर सता रहा है कि वह धीरे-धीरे मिहिर को खो रही है। वहीं दूसरी तरफ परी और रणविजय अपनी जीत का जश्न मनाने वाले हैं।

मिहिर के खिलाफ चाल चलेगी नॉयना

परी ठान लेती है कि शादी तक वह तुलसी के किसी भी प्लान को कामयाब नहीं होने देगी। दूसरी ओर, मिताली अपनी शादी की तैयारियों में जुटी है, लेकिन उसे इस बात का अंदाज़ा नहीं है कि उसकी जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है। नॉयना इस बार तुलसी को नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेगी। मौका मिलते ही वह मिहिर के कान भरती नज़र आएगी। नॉयना कहेगी कि तुलसी, मिताली और अंगद की शादी से खुश नहीं है। यह सुनकर मिहिर तुलसी से दूरियां बढ़ा लेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Anupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी

Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर

Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी

Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू

पुराने आशिक से फंसेगी नॉयना

शो का बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब नॉयना का पुराना आशिक उसकी जिंदगी में दोबारा एंट्री करेगा। नॉयना पहले तो उससे परेशान दिखेगी, लेकिन असल में वह उसे अपनी चाल के हिस्से के रूप में इस्तेमाल करने वाली है। वह सबके सामने ऐसा दिखाएगी मानो वह व्यक्ति उसे ब्लैकमेल कर रहा हो। अंगद को आखिरकार एहसास होगा कि वह मिताली से शादी नहीं कर सकता, क्योंकि उसका दिल वृंदा के लिए धड़कता है।

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की मौत की खबर निकली झूठी, हेमा मालिनी ने लगाई फटकार, बोलीं- बेहद शर्मनाक और असम्मानजनक

मिताली को धोखा देगा अंगद

अंगद जब मिताली को सच्चाई बताएगा, तो मिताली क्रोधित हो जाएगी। वह खुद को धोखा खाया महसूस करेगी और मिहिर भी अंगद को फटकार लगाने से नहीं चूकेगा। जब तुलसी को अंगद और वृंदा के रिश्ते की सच्चाई पता चलेगी, तो वह दोनों का साथ देने का फैसला करेगी। तुलसी कहेगी कि अगर वे एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं, तो उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। हालांकि, इस फैसले के बाद अंगद और वृंदा खुद को नई मुश्किल में फंसा हुआ पाएंगे।

Angad will betray mithali and announce his marriage to vrinda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 12:12 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.