

Hema Malini Reaction Dharmendra Fake Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और 'हीमैन' धर्मेंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर सोमवार रात अचानक अफवाह फैल गई कि उनका निधन हो गया है। कुछ ही घंटों में ये खबर चारों ओर फैल गई, जिससे फैंस और फिल्म जगत में गम का माहौल बन गया। लेकिन अब धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने खुद सामने आकर इस खबर का खंडन किया है और कड़ी फटकार लगाई है उन लोगों को जो बिना पुष्टि के ऐसी झूठी खबरें फैला रहे हैं।
हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जो हो रहा है वह माफ करने योग्य नहीं है। कैसे जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहे हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।
हेमा के इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया कि धर्मेंद्र जिंदा हैं और अस्पताल में धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने भी पिता की तबीयत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा कि मीडिया गलत खबरें फैलाने की जल्दी में है। मेरे पिता की तबीयत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें और अफवाहें न फैलाएं। सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद।
ईशा देओल के इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले सांस लेने में दिक्कत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। उनकी तबीयत का हाल जानने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स अस्पताल पहुंचे। गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान और अमीषा पटेल उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र की कुल नेटवर्थ 335 से 450 करोड़ रुपये के बीच है। उन्होंने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है और कई हिट फिल्में दी हैं। साथ ही वे फिल्म प्रोडक्शन, रेस्टोरेंट बिजनेस और रियल एस्टेट में भी निवेश करते हैं। उनका आलीशान फार्महाउस खंडाला में है, जहां से वे अक्सर अपने वीडियो साझा करते हैं।