Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘भूल भुलैया 3’ को हुए एक साल, अनीस बज्मी ने याद किए शूटिंग के सुनहरे पल, फैंस को कहा शुक्रिया

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के रिलीज को एक साल पूरा होने पर निर्देशक अनीस बज्मी ने शूटिंग के यादगार लम्हों को साझा किया और दर्शकों के प्यार के लिए धन्यवाद कहा।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Nov 01, 2025 | 08:08 PM

भूल भुलैया 3 (फोटो-सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhool Bhulaiyaa 3 Anniversary: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक अनीस बज्मी की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शूटिंग के दिनों की कुछ यादें साझा कीं, जो फैंस को बेहद पसंद आईं।

अनीस बज्मी ने इंस्टाग्राम पर एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर मस्ती, हंसी-मजाक और टीमवर्क के खूबसूरत पल नजर आ रहे हैं। वीडियो में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा और राजपाल यादव जैसे सितारों की झलक भी देखने को मिलती है।

अनीस बज्मी ने पोस्ट शेयर कर लिखा खास कैप्शन

पोस्ट शेयर करते हुए अनीस ने कैप्शन में लिखा, “पिछले साल ‘भूल भुलैया 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों का जो प्यार मिला, उसने पूरे सफर को यादगार बना दिया। जो गर्मजोशी और उत्साह हमने महसूस किया, वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह वाकई एक शानदार यात्रा थी।”

सम्बंधित ख़बरें

थिएटर के बाद OTT पर धमाका करने आ रही चिरंजीवी की ‘मन शंकरा वर प्रसाद गारू’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

दिल्ली में लापता लड़कियों पर मचा हड़कंप, ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन पर उठे सवाल, YRF ने दिया करारा जवाब

Mardaani 3 Collection: पहले हफ्ते के बाद फीकी पड़ी रानी मुखर्जी की फिल्म, आठवें दिन इतना रहा कलेक्शन

हम फैक्ट्री के…अरिजीत-जाकिर खान के करियर ब्रेक पर मिला पंकज त्रिपाठी का सपोर्ट, कही दिल छू लेने वाली बात


उन्होंने आगे लिखा, “मैं अपनी पूरी टीम एक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, टेक्नीशियंस और सेट पर काम करने वाले हर व्यक्ति का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। सभी की मेहनत और प्यार से यह फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बना पाई।”

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसमें विद्या बालन ने एक बार फिर अपनी प्रतिष्ठित भूमिका ‘मंजुलिका’ के रूप में वापसी की थी, वहीं माधुरी दीक्षित ने मंदिरा के किरदार में सबका दिल जीत लिया था। कार्तिक आर्यन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को खूब हंसाया और डराया।

2007 में अक्षय और विद्या ने ‘भूल भुलैया’ में मचाया धमाल

इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2007 में हुई थी, जब अक्षय कुमार और विद्या बालन की ‘भूल भुलैया’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 2022 में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू ने धमाल मचाया था।

ये भी पढ़े- लुधियाना के गांव से बॉलीवुड के ही-मैन तक, जानिए कैसे बना एक आम लड़का सुपरस्टार

कॉमेडी और हॉरर के बेहतरीन मिश्रण से दर्शकों को लुभाने वाले अनीस बज्मी ने इससे पहले ‘नो एंट्री’, ‘वेलकम’ और ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। हालांकि, ‘भूल भुलैया 3’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की बल्कि दर्शकों के दिलों में एक बार फिर हंसी और डर का जादू बिखेर दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anees bazmee celebrating one year of bhool bhulaiyaa 3 shares bts memories

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2025 | 08:08 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.