Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chand Mera Dil Collection: लक्ष्य और अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Chand Mera Dil Opening Day: लक्ष्य और अनन्या पांडे स्टारर ‘चांद मेरा दिल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन करीब 1.54 करोड़ रुपये कमाए, जबकि वीकेंड पर कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 22, 2026 | 07:10 PM

लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल की कमाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ananya Panday Film Chand Mera Dil Collection Day 1: ‘चांद मेरा दिल’ आखिरकार 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आ रही है। रिलीज से पहले रोमांटिक ड्रामा को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों ने मेकर्स की चिंता जरूर बढ़ा दी है। हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के पहले दिन खबर लिखे जाने तक लगभग 1.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की ओपनिंग को बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स कमजोर मान रहे हैं। हालांकि शाम और नाइट शोज के बाद आंकड़ों में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिल्म को युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, लेकिन पहले दिन थिएटर्स में ऑक्यूपेंसी उम्मीद से कम रही।

अनन्या पांडे की पिछली फिल्मों से काफी पीछे

अगर अनन्या पांडे की पिछली फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो ‘चांद मेरा दिल’ काफी पीछे दिखाई दे रही है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पहले दिन 10.69 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘पति पत्नी और वो’ ने 9.10 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जैसी फिल्मों ने भी मजबूत शुरुआत की थी। इसके मुकाबले ‘चांद मेरा दिल’ की ओपनिंग काफी धीमी मानी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Raja Shivaji OTT: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

माइकल जैक्सन की मौत ने तोड़ दिया था Ram Gopal Varma का दिल, भावुक पोस्ट में बयां किया अपना दर्द

Raftaar Release Date: राजकुमार राव की ‘रफ्तार’ अब दशहरे पर मचाएगी धमाल, नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान

कान्स के मंच पर 24 कैरेट गोल्ड और रुद्राक्ष का तड़का, Seema Singh के ‘शक्ति’ कलेक्शन ने दुनिया को किया हैरान!

लक्ष्य के लिए भी अहम है फिल्म

लक्ष्य के करियर की यह दूसरी बड़ी थिएटर रिलीज है। इससे पहले उनकी फिल्म Kill रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि ‘किल’ को बाद में दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने कुल 24.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब देखना होगा कि ‘चांद मेरा दिल’ वीकेंड पर कैसी पकड़ बनाती है।

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji OTT: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

इन फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में पहले से मौजूद हैं, जिसकी वजह से ‘चांद मेरा दिल’ को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यम 3 को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा राजा शिवाजी और साउथ स्टार सूर्या की करुप्पु भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में लक्ष्य और अनन्या की फिल्म के लिए आने वाला वीकेंड बेहद अहम साबित होने वाला है।

Ananya panday film chand mera dil collection day 1 opening day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 07:10 PM

Topics:  

  • Ananya Panday
  • Box Office Collection
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.