सैफ अली खान केस में गवाह बनी अमृता अरोड़ा, 13 साल पुरानी मारपीट का है मामला

Amrita Arora In Saif Ali Khan case: सैफ अली खान के मारपीट केस में अमृता अरोड़ा ने गवाही दी है, उन्होंने शिकायतकर्ता के बारे में अहम जानकारी कोर्ट के सामने रखी, चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
Amrita Arora becomes a witness in Saif Ali Khan Taj Hotel case
सैफ अली खान ताज होटल मामले में अमृता अरोड़ा गवाह बनीं
Published on: 
Updated on: 

Saif Ali Khan Taj Hotel Case: सैफ अली खान के घर हुई चोरी की कोशिश और उन पर हुए हमले को लेकर वह बीते दिनों चर्चा में बने हुए थे, लेकिन इस समय वह एक पुराने केस को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। शनिवार को सैफ अली खान कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान अमृता अरोड़ा भी गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश हुई और उन्होंने कोर्ट के सामने शिकायतकर्ता के खिलाफ चौंकाने वाला बयान दिया। अमृता अरोड़ा ने कोर्ट को बताया कि शिकायतकर्ता ने मारपीट की थी।

सैफ अली खान जिस मामले में कोर्ट के सामने पेश हुए थे वह साल 2012 का मामला है। होटल ताज में डिनर करते वक्त एक बिजनेसमैन के साथ सैफ अली खान की मारपीट हुई थी। इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अमृता अरोड़ा ने शनिवार को कोर्ट में बताया कि उस दिन वह सभी होटल में अच्छा समय बिता रहे थे, तभी शिकायतकर्ता अचानक वहां आया और उन लोगों पर चिल्लाने लगा। हम सब हैरान थे लेकिन सैफ अली खान तब उठे और उन्होंने शिकायतकर्ता से माफी मांगी, इसके बाद वह शख्स वहां से चला गया।

अमृता अरोड़ा ने आगे बताया कि थोड़ी देर बाद जब सैफ अली खान वॉशरूम गए तो वह वहां भी गया और सैफ के साथ लड़ने लगा हमें बाहर तक आवाज आ रही थी। इतना ही नहीं कुछ वक्त बाद वह सैफ अली खान के कमरे में आया और उन पर हमला कर दिया। फिर सब ने बीच बचाव करके उन्हें दूर किया। इस शख्स ने सैफ अली खान के साथ गाली गलौज भी की, मारपीट भी की और धमकाया भी। साल 2012 में ताज होटल में हुई इस मारपीट के दौरान एक बिजनेसमैन ने सैफ अली खान पर ये आरोप लगाया था कि सैफ अली खान ने उनकी और उनके ससुर के साथ मारपीट की थी, उस समय इस मामले को लेकर खूब हंगामा भी हुआ था।

Navbharat Live
navbharatlive.com