Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आम्रपाली-निरहुआ के बीच दिखा पति-पत्नी का प्यार, रिलीज नया रोमांटिक गाना ‘सेनुरवा महान’

Amrapali Dubey Nirahua: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया रोमांटिक गाना 'सेनुरवा महान' रिलीज़। इंदू सोनाली ने गाया। फैंस ने निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी पर खूब प्यार लुटाया।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 04, 2025 | 02:32 PM

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नया रोमांटिक गाना 'सेनुरवा महान' रिलीज़, पति-पत्नी के समर्पण ने जीता फैंस का दिल

Follow Us
Close
Follow Us:

Senurwa Mahan New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर और हिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नया रोमांटिक गाना ‘सेनुरवा महान’ रिलीज़ हो गया है। इस गाने में निरहुआ अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी आम्रपाली पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

यह गाना आम्रपाली दुबे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ‘आम्रपाली दुबे ऑफिशियल’ पर रिलीज़ किया गया है। गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का विवाह दिखाया गया है और इसके बोल पति द्वारा पत्नी के लिए दिखाए गए समर्पण-भाव को दर्शाते हैं। गाने में आम्रपाली, निरहुआ की तारीफ करते नहीं थक रही हैं, क्योंकि वह उनकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं। यह गाना एक पारिवारिक माहौल और पति-पत्नी के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाता है।

सम्बंधित ख़बरें

साउथ सिनेमा को बड़ा झटका, दिग्गज फिल्ममेकर थक्काली श्रीनिवासन का निधन, 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

आमिर खान के बेटे जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज, क्यूट लव स्टोरी ने जीता फैंस का दिल

मां की 10वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए राजकुमार राव, बोले- ‘आपकी कमी हर दिन महसूस होती है’

एक महीने से घर पर खाली बैठी हूं…अदा शर्मा का काम न मिलने पर छलका दर्द, प्रोड्यूसर पर लगाया ये आरोप

गाने के बोल और संगीत

‘सेनुरवा महान’ गाने को भोजपुरी की जानी-मानी गायिका इंदू सोनाली ने अपनी आवाज़ दी है, जो गाने के भावुकता को और बढ़ा देती है। गाने के प्यारे और समर्पित बोल विकास चौहान ने लिखे हैं, जबकि गाने के म्यूजिक डायरेक्टर शुभम तिवारी हैं। संगीत और लिरिक्स का संयोजन इस गाने को एक परफेक्ट रोमांटिक ट्रैक बनाता है।

ये भी पढ़ें- राज निदिमोरू की शादी के बाद Ex वाइफ का है बुरा हाल, बताया रातों की नींद हुई हराम

फैंस ने लुटाया खूब प्यार

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के इस नए गाने पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी की जमकर तारीफ की है।

एक यूजर ने निरहुआ की तारीफ में लिखा, “निरहुआ आप अभिनय के बादशाह हैं और मेरे पसंदीदा स्टार भी। आपके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता है।”

एक अन्य फैन ने दोनों की केमिस्ट्री को पसंद करते हुए लिखा, “आपकी और आम्रपाली की जोड़ी स्क्रीन पर तहलका मचा देती है। ऐसे ही प्यारे-प्यारे और पारिवारिक गाने लेकर आते रहिए।”

पहले आया था भावुक ‘विदाई गीत’

‘सेनुरवा महान’ से पहले, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का विदाई गीत ‘बिटिया पराई होली’ रिलीज़ हुआ था। वह गीत इतना मार्मिक था कि फैंस का आंसू रोक पाना मुश्किल हो गया था। उस गीत में भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ की शादी को फिल्माया गया था, और बाद में एक बेटी की विदाई और परिवार के सूनेपन को दिखाया गया था। वह गाना दो हफ्ते पहले रिलीज़ हुआ था और उसे अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी जब भी कोई नया गाना या फिल्म लेकर आती है, वह हिट साबित होती है। दोनों एक साथ 35 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। आम्रपाली के भोजपुरी करियर की शुरुआत निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ के साथ हुई थी, जिसके बाद उन्होंने बैक टू बैक निरहुआ के साथ कई सफल फिल्में की हैं।

Amrapali nirahua new song senurwa mahan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 04, 2025 | 02:14 PM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Nirahua

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.