Bhojpuri Bawaal: आम्रपाली दुबे के मां बनने के फैसले ने सबको किया हैरान, निरहुआ के भी उड़े होश

Amrapali Dubey: नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो में आम्रपाली दुबे ने मां बनने की इच्छा जाहिर कर सभी को चौंका दिया। उनके इस फैसले पर निरहुआ की प्रतिक्रिया ने शो को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी।
Bhojpuri Bawaal Amrapali Dubey Promo
आम्रपाली दुबे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो)
Updated on

Bhojpuri Bawaal Amrapali Dubey Promo: जियो हॉटस्टार पर जल्द ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक नया रियलिटी शो दस्तक देने वाला है। हालांकि इस शो के प्रोमो वीडियो भी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

इस शो के कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाली भोजपुरी सिनेमा की टॉप क्लास एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इस प्रोमो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बहुत बड़ा फैसला लेने का खुलासा करने वाली है। इस प्रोमो में आम्रपाली मंदिर में प्रार्थना करने के बाद काफी इमोशनल नजर आयी। उन्होंने भगवान के सामने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बहुत बड़ा स्टेप लेने का डिसीजन लिया है।

मां बनने की इच्छा ने सभी को किया इमोशनल

प्रोमो में आम्रपाली दुबे यह कहकर सभी को चौंका देती हैं कि वह मां बनना चाहती है। यह बात सुनते ही वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए शांत हो जाते है। एक्ट्रेस की आंखों में भी भावुकता साफ नजर आती है। उनके इस बयान ने शो के दर्शकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लगातार रिएक्शन सामने आ रहे है।

निरहुआ ने जताई चिंता, आम्रपाली ने दिया जवाब

आम्रपाली की बात सुनने के बाद भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि यह फैसला आसान नहीं होगा। इस पर आम्रपाली ने जवाब दिया कि किसी बच्चे की अकेले परवरिश करना निश्चित रूप से आसान नहीं है, लेकिन वह इस जिम्मेदारी को समझते हुए आगे बढ़ना चाहती है। बातचीत के दौरान निरहुआ ने यह भी संकेत दिया कि इस फैसले को लेकर उनके परिवार की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण हो सकती है, हालांकि उन्होंने अपनी बात अधूरी छोड़ दी।

शादी के सवाल पर चुप रहीं आम्रपाली

प्रोमो में एक और दिलचस्प पल तब देखने को मिलता है, जब निरहुआ मुस्कुराते हुए आम्रपाली से पूछते हैं कि आखिर वह शादी क्यों नहीं करतीं। यह सवाल सुनकर अभिनेत्री कुछ क्षण के लिए चुप हो जाती हैं और कोई जवाब नहीं देतीं। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या शो के आगामी एपिसोड में वह इस सवाल का जवाब देगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com