Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी 2 बीघा जमीन, पिता हरिवंशराय बच्चन के नाम पर बनाएंगे मेमोरियल ट्रस्ट

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आयोध्या में 2 बीघा जमीन खरीदी है। उन्होंने इस जमीन की रजिस्ट्री अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम बने मेमोरियल ट्रस्ट पर कराई है। हालांकि, उनकी यह जमीन राम मंदिर से सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 07, 2025 | 11:30 AM

अमिताभ बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का सामाजिक सरोकारों के माध्यम से अयोध्या से जुड़ाव होने जा रहा है। क्योंकि उन्होंने अयोध्या तिहूरा माझा क्षेत्र में 40 बिस्वा यानी 2 बीघा जमीन खरीदी है। उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम बने मेमोरियल ट्रस्ट के नाम इसकी रजिस्ट्री कराई है, जिसकी कीमत 86 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के अधिकारिक मेंबर राकेश ऋषिकेश यादव ने अयोध्या के रजिस्ट्रार ऑफिस से रजिस्ट्री कराई है।

दरअसल, यह उनके पिता और हिंदी साहित्य को ‘मधुशाला’ जैसी कालजयी रचना देने वाले प्रख्यात साहित्यकार हरिवंशराय बच्चन की स्मृति में गठित ट्रस्ट बनने जा रहा है।हालांकि, भूमि एचओएबीएल रियलटेक (अभिनंदन ग्रुप लोढ़ा) प्रालि महाराष्ट्र से एक माह पहले 31 जनवरी को क्रय की गई है।

हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम हुई रजिस्ट्री
हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के पक्ष में राजेश ऋषिकेश यादव, रेजिडेंट आफ 51 अपार्टमेंट, 16 हंसराज लेन पुलिस स्टेशन के पीछे बैक्यूला विक्टोरिया गार्डन मुंबई ने उप निबंधक (सदर) कार्यालय से भूमि की रजिस्ट्री कराई है। हालांकि, ट्रस्ट की अभी आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध न होने से भविष्य में ट्रस्ट की कार्य योजना का पता नहीं चल सका है।

सम्बंधित ख़बरें

Prem Chopra Statement: क्या थी वो एक गलती जिसने राजेश खन्ना को पीछे छोड़ दिया ? प्रेम चोपड़ा ने किया खुलासा

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू

‘हर दिन नए विचार, लेकिन मन में बेचैनी…’, Amitabh Bachchan ने बताया कैसे इंटरनेट हमारी सोच को कर रहा प्रभावित

Samay Raina के अमिताभ बच्चन पर जोक से मचा विवाद, एजाज खान ने लगाई फटकार, बोले- इज्जत से चलना सीखो

सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में निर्णय आने के बाद पहली बार अमिताभ बच्चन का नाम तब सामने आया, जब तिहुरा माझा में आधुनिक आवासीय कालोनी विकसित करने आए अभिनंदन ग्रुप लोढ़ा के प्रतिनिधि की तरफ से बताया जाने लगा है, कि सदी के सबसे बड़े नायक अमिताभ बच्चन भी उस आवासीय कालोनी में जमीन लेंगे। उस वक्त अमिताभ बच्चन के तिहुरा माझा में जमीन खरीदने को लेकर तरह-तरह के चर्चे रहे।

राम मंदिर से 20 मिनट की दूरी पर ये जमीन
कोई इसे अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप की ब्रांडिंग तो कोई कुछ और बताने लगा। वहीं अब इन चर्चाओं पर विराम लग गया है। अमिताभ बच्चन का नाम भी भूमि खरीदने वालों की बातों पर मुहर लगा है। लंबे इंतजार के बाद राजेश ऋषिकेश यादव ने हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम से अब भूमि की रजिस्ट्री कराई है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें, तिहुरा माझा में बहुत बड़ी आवासीय कालोनी अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप विकसित कर रहा है। यह आवासीय कालोनी नयाघाट- अयोध्या से दशरथ समाधि तक बने सरयू नदी के तटबंध के किनारे है। नदी का यह तटबंध करीब 15 किमी लंबा है। लोक निर्माण विभाग इसकाे चौड़ा करवा रहा है। इसके अलावा उनकी यह जमीन राम मंदिर से सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर है।

Amitabh bachchan buys 2 bighas of land in ayodhya will create memorial trust in name of his father harivansh rai bachchan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2025 | 11:27 AM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.