- Hindi News »
- Entertainment »
- Amitabh Bachchan Break Silence On Rumours About Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Divorce
अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक को लेकर चल रही खबरों पर अमिताभ बच्चन ने दिया करारा जवाब
अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय और अभिषेक के तलाक को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बिना वेरिफिकेशन के खबर चलाने वालों को करारा जवाब दिया है। पढ़ें अमिताभ ने ब्लॉग में क्या कुछ लिखा है।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक को लेकर चल रही खबरों पर बच्चन परिवार के बयान का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। अब अमिताभ बच्चन ने इस मामले में फाइनली अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लंबा चौड़ा नोट लिख बिना वेरिफिकेशन के खबर चलाने वालों को तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि बिना वेरिफिकेशन के लिखी गई बात लोगों के जीवन पर गहरा असर डालती है।
गुरुवार की दोपहर को अमिताभ बच्चन ने अपना नया ब्लॉग लिखा, जिसमें उन्होंने ढेर सारी बात की है। परिवार को लेकर चल रही चर्चा पर भी उन्होंने खुलकर जवाब दिया है। हालांकि उन्होंने किसी भी मामले का जिक्र नाम लेकर नहीं किया, लेकिन उनका इशारा ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक को लेकर चल रही खबरों पर ही था। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि मैं परिवार के बारे में बहुत कम बात करता हूं, क्योंकि यह मेरा डोमेन है और इसकी प्राइवेसी को बना कर रखता हूं। अफवाह सिर्फ अफवाह है वह बिना किसी वेरिफिकेशन के बस अफवाह ही है।
ये भी पढ़ें- डबल इनकम वाली फैमिली के बावजूद कंजूसी में बीता आर माधवन का बचपन
सम्बंधित ख़बरें
Kohrra के क्रिएटर ने ठुकराया स्टारडम का मोह! अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान संग काम को लेकर कही बड़ी बात
‘अपनी आवाज अब अपनी ना रही…’अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक ट्वीट पर मचा बवाल, रणवीर शौरी ने दिया मजेदार रिएक्शन
भैरव: नाम नहीं परिणाम! भारतीय सेना ने लॉन्च की नई बटालियन, पोस्ट किया वीडियो, अमिताभ बच्चन का भी जिक्र
‘मेरे ससुरालवाले मेरी वाइफ को नहीं भेज रहे…’ अमिताभ बच्चन के हाथ में पोस्टर देख हंस पड़े लोग, VIDEO वायरल
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में आगे लिखा कि कहां क्या लिखा जा रहा है, या रिपोर्ट किया जा रहा है इन बातों को पहले वेरीफाई किया जाना चाहिए। लोग पुष्टि की मांग क्यों करते हैं ताकि आपका बिजनेस और पेशे पर भरोसा किया जा सके। मैं अपनी पसंद के प्रोफेशन में होने की इच्छा को चुनौती नहीं दूंगा। समाज में उनका योगदान सराहनीय है। लेकिन झूठ या सिलेक्टेड क्वेश्चन (?) उनके लिए कानूनी सुरक्षा हो सकता है, जो सूचना देता है, लेकिन संदिग्ध विश्वास के बीज इन क्वेश्चन मार्क के साथ ही बोए जाते हैं।
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि उन्हें बिना वेरीफाई किए गए लेखों से निराशा हुई है, उन्होंने कहा आप जो लिखे लेकिन जवाब उसके बाद प्रश्न चिन्ह लगाते हैं तो आप न केवल लिखे हुए को संदिग्ध बता रहे हैं बल्कि रीडर को उसे पर यकीन करने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि इससे आपको फायदा होता रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि प्रश्न चिन्ह के साथ दी गई खबर जिससे संबंधित है उस पर क्या असर पड़ता है इसके बारे में भी जरूर सोच जाना चाहिए।
Amitabh bachchan break silence on rumours about abhishek bachchan aishwarya rai divorce
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Holi Special Dessert: घर पर बनाएं हलवाई जैसी लौकी की बर्फी, स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी है वरदान
Feb 20, 2026 | 07:20 AMईरान पर हमले के लिए ब्रिटेन ने रोका ट्रंप का रास्ता, एयरबेस इस्तेमाल करने से किया साफ इनकार
Feb 20, 2026 | 07:18 AMमंदिर में तोड़फोड़ के बाद जबलपुर में भड़की हिंसा, दो गुटों के बीच पथराव और झड़प के बाद बवाल, पुलिस फोर्स तैनात
Feb 20, 2026 | 07:18 AMनवभारत संपादकीय: आपसी सम्मान के साथ चुनाव लड़ने की सीख
Feb 20, 2026 | 07:18 AMअमृता फडणवीस ने बैंक से दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह, नवभारत को बताया अपना फ्यूचर प्लान
Feb 20, 2026 | 07:11 AMकहीं बारिश तो कहीं 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने 7 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
Feb 20, 2026 | 07:06 AMईरान पर हमले का मन बना चुके हैं ट्रंप! शांति वार्ता के बीच दी धमकी, कहा- नहीं हुआ समझौता तो बुरे होंगे परिणाम
Feb 20, 2026 | 07:05 AMवीडियो गैलरी

सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM














