Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने हेल्थ अपडेट के बीच लिखी कविता, फैंस बोले- शहंशाह हमेशा मजबूत

Amitabh Bachchan Blog Post: अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग शेयर कर फैंस को प्यार और शुभकामनाएं दीं। बिग बी ने ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ लिखते हुए एक खास कविता भी शेयर की।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 20, 2026 | 02:25 PM

अमिताभ बच्चन का ब्लॉग (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Follow Us
Follow Us:

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच, महानायक ने ‘रामचरितमानस’ की कुछ पंक्तियों के साथ एक छोटी कविता शेयर की है और सभी को अपना प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं। 19 मई को खबर आई थी कि पेट से जुड़ी परेशानी के कारण अमिताभ बच्चन को 16 मई को नानावटी अस्पताल के वीआईपी विंग में भर्ती कराया गया था।

हालांकि, बाद में बताया गया कि उन्होंने सिर्फ रूटीन चेक-अप कराया था। जांच पूरी होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे घर लौट आए। हालांकि, बुधवार रात 12:19 बजे अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग की शुरुआत इस डेटलाइन से की है कि पील पिलवाड़ी, मुंबई, 19 मई 2026 / 20 मई। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा कि मंगल भवन अमंगल हारी।

अमिताभ बच्चन की कविता

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक कविता लिखी कि जब चील शांत हो जाती है, तब तोते बोलना शुरू कर देते हैं। फिर लोग इधर-उधर की बातें करने लगते हैं और माहौल बनाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि बाजरे दी रोटी खा दी, फू पडियों दा साग रे। मुंह में डालन लागे जैसे, बोलन लागे काग रे!!!!! एक रहे हिल भैया की पढाई का दर्पण और दूसर वेलिंग्टन की याद।

सम्बंधित ख़बरें

Lock Upp 2: गौरव खन्ना की लॉकअप में एंट्री से आकांक्षा को लगा 440 वॉट का झटका, फैंस भी रह गए हैरान

Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती

Guru Dutt Story: पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान

Sanjeev Kumar Life: अधूरी प्रेम कहानी, शानदार अभिनय और यादगार किरदार, कुछ ऐसा रहा संजीव कुमार का फिल्मी सफर

अमिताभ बच्चन की आखिरी फिल्म

उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत इन शब्दों के साथ किया कि प्यार, दुआएं और बहुत सारी शुभकामनाएं। काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार वेट्टैयन में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन टी. जे. ज्ञानवेल ने किया था। फिल्म में रजनीकांत, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, ऋतिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश थिलक भी अहम भूमिकाओं में थे।

ये भी पढ़ें- Mouni Roy Look: बैकलेस गाउन में कान्स रेड कार्पेट पर छाईं मौनी रॉय, रॉयल ब्लू आउटफिट में दिखीं बेहद एलिगेंट

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म

वह फिलहाल फिल्ममेकर नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ से जुड़े हुए हैं। इस फिल्म में कमल हासन और प्रभास भी नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, वह नितेश तिवारी की आने वाली बड़ी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। बताया जा रहा है कि यह कलाकार इस फिल्म में जटायु का किरदार निभाएंगे।

Amitabh bachchan blog post health update admitted to hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 02:25 PM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.