Bigg Boss 19 फेम अमाल मलिक और शहबाज बदेशा का धमाका, इस दिन रिलीज होगा ‘फेम देख’ गाना
Fame Dekh Music Video: अमाल मलिक और शहबाज बदेशा का नया गाना 'फेम देख' 19 जनवरी 2026 को रिलीज होगा। बिग बॉस 19 के बाद दोनों का यह पहला बड़ा म्यूजिक वीडियो है।
- Written By: अनिल सिंह
Amaal Malik and Shehbaz Badesha (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Amaal Mallik New Song 2026: ‘बिग बॉस 19’ का सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन उस घर के भीतर बनी कुछ दोस्ती आज भी मिसाल पेश कर रही हैं। शो की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक, मशहूर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक और बिंदास कंटेस्टेंट शहबाज बदेशा, अब अपने प्रशंसकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं। दोनों की यह जोड़ी अब पर्दे पर संगीत के जरिए धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अमाल और शहबाज जल्द ही अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘फेम देख’ (Fame Dekh) में साथ नजर आएंगे। यह गाना दोनों ही कलाकारों के लिए बेहद खास है क्योंकि इसमें वे एक बिल्कुल नए और अनोखे अवतार में दिखने वाले हैं। बुधवार को इस गाने की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की गई, जिसने इंटरनेट पर आते ही हलचल मचा दी है।
19 जनवरी 2026 को रिलीज होगा म्यूजिक वीडियो
अमाल मलिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की एक छोटी सी क्लिप साझा करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया। अमाल ने कैप्शन में अपने दोस्त की तारीफ करते हुए लिखा, “लड़के का लेवल ही अलग है। शहबाज बदेशा दुनिया इसके लिए तैयार नहीं है, मेरे भाई। ‘फेम देख’ अब 19 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाला है।” वीडियो में दोनों कलाकार स्टाइलिश आउटफिट्स और जबरदस्त स्वैग के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं, जो उनके कॉन्फिडेंट लुक को बखूबी दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुस्कुराती है तो खूबसूरत, वरना’… वाराणसी में दिखा प्रियंका चोपड़ा का दमदार लुक, राजामौली ने दिखाई पहली झलक
आखिर कौन है समय रैना के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल? वायरल फोटो पर खुद कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
YRKKH Spoiler: अभिरा को हराने के लिए संजय ने चली नई चाल, दिशा का मिस्कैरज लाएगा नया ट्विस्ट
प्यार, ब्रेकअप और खामोशी… दूसरे धर्म के एक्टर राहिल आज़म का शिल्पा शिंदे संग रिश्ते पर बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें- Border 2 New Song: रोंगटे खड़े कर देगा बॉर्डर-2 का नया, ‘जो वापस न लौटे मिट्टी के बेटे
बिग बॉस 19 की ‘जीरो कंपटीशन’ वाली दोस्ती
अमाल और शहबाज की दोस्ती की शुरुआत ‘बिग बॉस 19’ के घर से हुई थी। शो के दौरान अमाल ने अपनी सादगी और संगीत से लोगों को प्रभावित किया, वहीं शहबाज ने अपनी मजाकिया और बेबाक पर्सनैलिटी से सबका मनोरंजन किया। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और आपसी समर्थन ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। शो से बाहर आने के बाद भी उनकी यह ‘जीरो कंपटीशन’ वाली दोस्ती बरकरार है और अक्सर उन्हें साथ में मस्ती करते देखा जाता है। यह गाना उसी गहरी बॉन्डिंग का नतीजा है।
शहबाज और अमाल का पहला बड़ा प्रोजेक्ट
बिग बॉस 19 के खत्म होने के बाद यह शहबाज और अमाल का पहला बड़ा कोलैबोरेशन है। फैंस सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी चर्चा जोरों पर है। ‘फेम देख’ न केवल एक म्यूजिक वीडियो है, बल्कि यह उन फैंस के लिए एक तोहफा है जो अमाल के संगीत और शहबाज के स्टाइल के दीवाने हैं। अब देखना यह होगा कि 19 जनवरी को जब यह गाना रिलीज होगा, तो यह चार्टबस्टर्स की लिस्ट में कितनी ऊंची छलांग लगाता है।
