आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े के खिलाफ लखनऊ में मामला दर्ज, धोखधड़ी का है आरोप
FIR Against Alok Nath And Shreyas Talpade: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर थाने में ठगी का मामला दर्ज किया गया है।
- Written By: अनिल सिंह
आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े के खिलाफ धोखधड़ी का मामला
Alok Nath And Shreyas Talpade: बॉलीवुड एक्टर आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े इस समय चर्चा में आ गए हैं। दरअसल दोनों के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया है। FIR में इनके अलावा और भी कई लोगों के नाम शामिल है। सब के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है कि इन लोगों ने मिलकर 45 निवेशकों से 9.5 करोड़ रुपए की ठगी की है।
एफआईआर के हिसाब से ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी नाम की एक संस्था है, जिसने 16 सितंबर 2016 को हरियाणा और लखनऊ समेत कई राज्यों में अपना काम शुरू किया। यह सोसाइटी मध्य प्रदेश के इंदौर में रजिस्टर्ड थी। मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी एक्ट के तहत यह काम कर रही थी। सोसाइटी में निवेशकों को फिक्स डिपाजिट और रिकरिंग डिपॉजिट जैसी योजनाओं का ऑफर दिया जाता था। अच्छी ब्याज दरों के लालच से कई लोगों ने इस कंपनी में निवेश किया। एफआईआर में जानकारी दी गई है कि इससे लाखों लोग जुड़ चुके हैं लेकिन अब इसमें धोखाधड़ी का मामला सामने आ रहा है। कई निवेशकों को उनके पैसे वापस लेने में समस्या हुई है। जबकि इस समिति के कुछ लोग फरार बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- उदित नारायण को खिलाडी बताने वाले अभिजीत भट्टाचार्य पर भड़के फैंस
सम्बंधित ख़बरें
भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताने वाले मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, वायरल VIDEO पर मचा बवाल
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर JPC की लखनऊ बैठक संपन्न, विशेषज्ञों और शिक्षाविदों से समिति ने मांगे अहम सुझाव
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में मंथन, जेपीसी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लिए सुझाव
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े ने इस को ऑपरेटिव सोसाइटी की निवेश योजना का प्रचार किया था। इतना ही नहीं कोऑपरेटिव सोसाइटी के प्रोग्राम में सोनू सूद भी गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। इस कोऑपरेटिव सोसाइटी के तार सिर्फ लखनऊ ही नहीं बल्कि हरियाणा के भी कई इलाकों में जुड़े हुए हैं। कुछ समय पहले हरियाणा के सोनीपत से एक मामला सामने आया था, जिसमें मल्टी लेवल मार्केटिंग घोटाले का आरोप लगाया गया था। उस मामले में भी जब लोगों ने अपने पैसे मांगे तो संचालक फरार हो गया था।
