उदित नारायण को खिलाडी बताने वाले अभिजीत भट्टाचार्य पर भड़के फैंस, बोले- ऐसे दोस्त से तो...

Abhijeet Bhattacharya Reaction On Udit Narayan Kiss Video: फैन को लिप किस करने वाला उदित नारायण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी बीच अभिजीत भट्टाचार्य ने उन्हें खिलाड़ी बता दिया है।
Udit Narayan Kiss Video went Viral Abhijeet Bhattacharya Called him Khiladi
अभिजीत भट्टाचार्य ने उदित नारायण को किस वाली घटना के बाद बताया खिलाडी
Published on: 
Updated on: 

Udit Narayan: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण इस वक्त चर्चा में हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉन्सर्ट के दौरान फीमेल फैन को लिप किस करते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस बर्ताव को अनुचित बता कर खूब आलोचना की गई। अब उदित नारायण के दोस्त और बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने उन्हें खिलाड़ी कहा है और एक वीडियो भी साझा किया है। अभिजीत भट्टाचार्य की इस बयान के बाद लोग उनकी भी आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं।

अभिजीत भट्टाचार्य ने उदित नारायण के साथ वाला अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पब्लिश किया है। दोनों 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाना गा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अभिजीत भट्टाचार्य ने लिखा यह खिलाड़ी, मैं अनाड़ी। उन्होंने कमेंट सेक्शन में भी लिखा मेरा खिलाड़ी दोस्त....और साथ में हंसने वाली इमोजी बनाई है। अभिजीत भट्टाचार्य के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनसे भी नाराज नजर आ रहे हैं कि ऐसी हरकत करने वाले शख्स को आप खिलाड़ी बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अभिजीत भट्टाचार्य की पोस्ट पर लिखा, ऐसे दोस्त से तो दुश्मन भला। तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा है कि भगवान ऐसा दोस्त किसी को ना दे। कुछ लोगों ने अभिजीत भट्टाचार्य की आलोचना की है कि आप उनके गलत काम पर उन्हें खिलाड़ी बता रहे हैं। तो वहीं एक अन्य यूजर ने यह भी लिखा कि टाइम पर गाना लगाया है, बड़े चालाक हो आप। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि उदित नारायण के साथ-साथ अभिजीत भट्टाचार्य भी चर्चा में आ गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com