Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग ने ध्वस्त किया रिकॉर्ड, शाहरुख खान की पठान से भी निकली आगे

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को रिलीज होने से पहले ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है, फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 01, 2024 | 11:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ रही है। फिल्म ने दुनिया भर के एडवांस बुकिंग कलेक्शन में 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म पठान को भी पीछे छोड़ दिया है। यह बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नजर आ रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने यह साबित कर दिया है कि वह इस साल की सबसे बड़ी हिट बनने जा रही है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। अभी फिल्म के एडवांस बुकिंग के लिए तीन दिन का और वक्त बचा है। ऐसे में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। इस तरह की ग्रैंड ओपनिंग मिलना अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए कोई नई बात नहीं है।

ये भी पढ़ें- तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का चालान कटने की दुआ मांग रहे हैं लोग…

सम्बंधित ख़बरें

AA22XA6 Update: अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ एटली का ‘ग्लोबल’ धमाका, ‘जवान’ से भी बड़ा होगा स्केल

टोक्यो में दिखा अल्लू अर्जुन का ग्लोबल स्टारडम, एक्टर से मिलकर जापानी फैन हुईं इमोशनल, वीडियो हुआ वायरल

Pushpa 2 Japan Release: टोक्यो में अल्लू अर्जुन की गजब की दीवानगी, ‘पुष्पा कुनरिन’ के लिए उमड़े जापानी फैंस

Viral Video: अल्लू अर्जुन हुए भीड़ का शिकार, पत्नी को बचाने की कोशिश करते दिखे पुष्पा

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पैनी नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के रिपोर्ट की अगर मानें तो एडवांस बुकिंग खुलने के 48 घंटे के भीतर ही फिल्म ने 25 करोड़ का कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था। एडवांस बुकिंग में हिंदी टिकट्स का 50% योगदान रहा। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग की कमाई शाहरुख खान की पठान और केजीएफ 2 से भी अधिक है। इस फिल्म ने ग़दर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।

पुष्पा 2 के एडवांस बुकिंग खुलने के 24 घंटे के भीतर ही ओपनिंग डे बुकिंग के लिए 3 लाख टिकट बिक गए थे। वहीं शाहरुख खान के पठान की अगर बात करें तो एडवांस बुकिंग खुलने के 24 घंटे के अंदर शाहरुख खान की फिल्म पठान के दो लाख टिकट बिके थे। शाहरुख खान की फिल्म पठान इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। वहीं केजीएफ 2 के एडवांस बुकिंग के 24 घंटे में सवा लाख टिकट बिके थे। ग़दर 2 के एडवांस बुकिंग की अगर बात करें तो 24 घंटे के अंदर फिल्म का एक लाख टिकट बिक था। तो ऐसे में कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ने ग़दर 2 केजीएफ 2 और शाहरुख खान के पठान को एडवांस बुकिंग के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है।

Allu arjun pushpa 2 the rule advance booking breaks the record of shah rukh khan pathaan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2024 | 11:55 PM

Topics:  

  • Allu Arjun

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.