अल्लू अर्जुन के जेल जाते ही बढ़ा पुष्पा 2 का कलेक्शन, एक दिन में डबल हुई कमाई
अल्लू अर्जुन के जेल जाने और उनको रिहा होने के बाद पुष्पा 2 के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार और शनिवार की पुष्पा 2 के कलेक्शन में बड़ा अंतराल देखने को मिला। जेल जाते ही पुष्पा 2 की कमाई बढ़ गई।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: अल्लू अर्जुन 13 दिसंबर यानी शुक्रवार को जेल गए थे। शनिवार को सुबह उन्हें रिहा किया गया। शुक्रवार को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का कलेक्शन देश भर में 35 करोड़ का था। वहीं शनिवार को यह कलेक्शन बढ़कर करीब 63 करोड़ पर पहुंच गया ऐसे में यह कहा जा सकता है कि उनके जेल जाने की खबर से फिल्म को फायदा हुआ है, नुकसान नहीं। अल्लू अर्जुन की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की अगर बात की जाए तो, दसवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 63.3 करोड़ रुपए का रहा। जिसमें से 46 करोड़ रुपए हिंदी से और 13 करोड़ रुपए तेलुगु भाषा से आए।
भारत में अल्लू अर्जुन की फिल्म कल 824 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। वहीं वर्ल्ड वाइड यह फिल्म 1000 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है। अल्लू अर्जुन के जेल जाने की वजह से फिल्म को नुकसान होगा, इस तरह की खबर सामने आ रही थी। लेकिन अल्लू अर्जुन के जेल जाने के बाद फिल्म की कमाई का आंकड़ा कुछ और ही कहानी बयान कर रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन के जेल जाने के बाद पुष्पा 2 फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर की तरफ था। फिल्म को नुकसान बिल्कुल नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें- अर्पिता खान की Mercii Club Launch पार्टी में सलमान खान-मलाइका से लेकर सुहाना खान ने बिखेरा जलवा, देखें फोटो
सम्बंधित ख़बरें
Seerat Kapoor ने ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना सीखो
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
बर्थडे पर अल्लू अर्जुन का बड़ा धमाका, ‘RAAKA’ का खतरनाक लुक आया सामने, फैंस हुए एक्साइटेड
NASA का सपना छोड़ बने सुपरस्टार, हर बर्थडे पर करते हैं नेक काम; जानिए अल्लू अर्जुन की खास बातें
पुष्पा 2 अल्लू अर्जुन की फिल्म ने भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक होने का गौरव हासिल कर लिया है। इसने टॉप 10 फिल्म की सूची में से स्त्री 2, एनिमल, बजरंगी भाईजान और केजीएफ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब कहा जा रहा है कि यह जल्दी पठान और जवान के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आएगी। फिल्म पुष्पा 2 को रिलीज हुए भी दूसरा हफ्ता ही चल रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म कमाई के आंकड़े में दंगल के करीब पहुंच सकती है। आपको बता दे कि आमिर खान की फिल्म दंगल भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप की पोजीशन पर बरकरार है।
