Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मंडे टेस्ट में कैसा रहा अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का हाल, जानिए भारत में फिल्म का पांचवे दिन का कलेक्शन

मंडे टेस्ट में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' पास हो गई है। फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। पुष्पा 2 फिल्म का पांचवें दिन का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 65 करोड़ रुपए के आसपास रहा।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 09, 2024 | 11:09 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ फिल्म पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में पूरी तरह से कामयाब रही है। पांचवें दिन भारत में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने 65.01 करोड़ रुपए की कमाई की है। भारत में इसकी कुल कमाई का आंकड़ा करीब 600 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गया है। दुनिया भर में इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 800 करोड़ रुपए को पार कर चुका है। 5वें दिन में इस फिल्म ने भारत में कुल 600 करोड़ रुपए के आसपास बिजनेस किया।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के भारत में कमाई की अगर बात करें तो इसने पहले दिन भारत में 164 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा 93.8 करोड़ रुपए के आसपास रहा। तीसरे दिन पुष्पा 2 फिल्म ने भारत में 119.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। चौथे दिन पुष्पा 2 फिल्म ने भारत में 141 करोड़ रुपए कमाए। वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें दिन फिल्म ने भारत में 60 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है।

ये भी पढ़ें- आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड के 20 साल पूरा होने पर भावुक हुए फिल्म मेकर

सम्बंधित ख़बरें

टोक्यो में दिखा अल्लू अर्जुन का ग्लोबल स्टारडम, एक्टर से मिलकर जापानी फैन हुईं इमोशनल, वीडियो हुआ वायरल

Pushpa 2 Japan Release: टोक्यो में अल्लू अर्जुन की गजब की दीवानगी, ‘पुष्पा कुनरिन’ के लिए उमड़े जापानी फैंस

Viral Video: अल्लू अर्जुन हुए भीड़ का शिकार, पत्नी को बचाने की कोशिश करते दिखे पुष्पा

एक साल बाद Pushpa 2 भगदड़ मामले में हुई कार्रवाई, अल्लू अर्जुन समेत 23 लोगों पर चार्जशीट दायर

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप टेन की सूची में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने 5 दिन के भीतर ही दुनिया भर में हुई कमाई के आंकड़ों के मुताबिक 870 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई कर ली है। दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप 10 की सूची में दसवें नंबर पर इसी साल रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 का नाम शामिल था, जिसने 857 करोड़ रुपए की कमाई की थी, आपको बता दें कि स्त्री 2 के ऑल टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पुष्पा 2 सिर्फ 5 दिन में ही आगे निकल चुकी है।

ये भी पढ़ें- अली अब्बास जफर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, फिल्म निर्माता के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज

पुष्पा 2 फिल्म की अगर बात करें तो 5 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंची थी और 8 दिसंबर यानी रविवार तक फिल्म ने दुनिया भर में करीब 800 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। भारत के विभिन्न शहरों में फिल्म ने 632 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं विदेशों में फिल्म में 168 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Allu arjun film pushpa 2 box office collection day 5 movie passed in monday test

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2024 | 11:09 PM

Topics:  

  • Allu Arjun
  • Pushpa 2

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.