Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अल्लू अर्जुन और पुष्पा 2 के मेकर्स भगदड़ पीड़ित परिवार को देंगे 2 करोड़ रुपये की सहायता

दिग्गज फिल्म निर्माता और अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने तेलंगाना एफडीसी अध्यक्ष दिल राजू के साथ भगदड़ पीड़ित परिवार के घायल बच्चे से मुलाकात की और परिवार को 2 करोड़ की मदद का ऐलान किया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 25, 2024 | 04:53 PM

अल्लू अरविंद ने किया बड़ा ऐलान, पीड़ित परिवार को देंगे 2 करोड़ रुपये की मदद

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अल्लू अर्जुन इस समय हैदराबाद के संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी हुई उसके बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए भी बुला चुकी है। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अल्लू अरविंद ने खुलासा किया है कि अल्लू अर्जुन, मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार मिलकर पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपए की मदद राशि देने का प्लान बनाया है। अल्लू अरविंद ने कुछ समय पहले ही तेलंगाना एफडीसी के अध्यक्ष के साथ पीड़ित परिवार के घायल बच्चे से मुलाकात की।

अल्लू अरविंद ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के हवाले से यह जानकारी दी है कि उन्होंने घायल बच्चे श्रीतेजा से मुलाकात की उसका वेंटीलेटर हटा दिया गया है और अब वह खुद से सांस ले पा रहा है। बच्चे की रिकवरी तेजी से हो रही है और वह जल्द ही ठीक होकर घर वापस लौटेगा। इसी दौरान अल्लू अरविंद ने बताया कि एक करोड़ अल्लू अर्जुन की तरफ से, 50 लाख मैत्री मूवी मेकर्स की तरफ से और 50 लाख पुष्पा फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार की तरफ से यानी कुल मिलाकर 2 करोड़ की मदद राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी। अल्लू अरविंद ने यह बताया कि तेलंगाना फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष दिल राजू के हाथों यह राशि प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें- लोगों की फटकार के बाद कियारा अडवाणी ने एडिट किया पोस्ट, पोक्सो…

सम्बंधित ख़बरें

अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पर टिकी निगाहें, ‘AA22xA6’ बनेगी पैन-इंडिया धमाका

South FilmFare Awards में ‘कल्कि 2898 AD’ का जलवा, अमिताभ बच्चन बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

Allu Arjun Best Actor: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, ‘पुष्पा 2’ रही अवॉर्ड नाइट की सबसे बड़ी विनर

AA22XA6 Update: अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ एटली का ‘ग्लोबल’ धमाका, ‘जवान’ से भी बड़ा होगा स्केल

4 दिसंबर को संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसी महिला का बच्चा भगदड़ में बुरी तरह से घायल हो गया था। महिला के पति भास्कर ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी और इसी मामले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। लेकिन हैदराबाद हाईकोर्ट की तरफ से अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत मिल गई। 24 दिसंबर को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ने अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए बुलाया था और उनसे तीन घंटे तक पूछताछ की गई थी। इस मामले में अल्लू अर्जुन की मुश्किल हर दिन बढ़ते जा रही है और शायद यही कारण है कि अब अल्लू अरविंद ने पीड़ित परिवार को मदद राशि देने का ऐलान किया है।

Allu arjun father allu aravind announces 2 crore aid for sandhya theatre stampede victim family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2024 | 04:53 PM

Topics:  

  • Allu Aravind
  • Allu Arjun

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.