नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2, बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर मचाया धमाल
पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और वहां भी इस फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की है। 24 घंटे के अंदर ही यह फिल्म नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है।
- Written By: अनिल सिंह
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने थिएटर्स के बाद अब OTT पर भी मचाया धमाल
Pushpa 2 On Netflix: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने थिएटर्स में जबरदस्त धमाल मचाया और यह दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म ने 1800 करोड़ की कमाई की है। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और वहां भी इस फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की है। 24 घंटे के अंदर ही यह फिल्म नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है।
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ थिएटर्स में धमाकेदार कमाई जारी रखने के साथ ही अब OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा बिखेर रही है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद, फिल्म ने डिजिटल स्ट्रीमिंग पर भी तहलका मचा दिया है और ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें- फेशियल रिकग्निशन टेस्ट निकला पॉजिटिव, शरीफुल ही है सैफ मामले का असली हमलावर
सम्बंधित ख़बरें
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की Maa Behen का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें कब नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
OTT Releases Of The Week: ‘धुरंधर 2’ से ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ तक, इस वीकेंड OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
Seerat Kapoor ने ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना सीखो
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
थिएट्रिकल रिलीज़ के बाद से ही ‘पुष्पा 2’ एक कल्ट फेनोमेनन बन चुकी है। फिल्म के डायलॉग्स, एक्शन सीन और अल्लू अर्जुन की दमदार परफॉर्मेंस को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिला। अब जब फिल्म OTT पर रिलीज़ हो चुकी है, तो फैंस इसे कहीं भी, कभी भी देखने का मज़ा ले रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है।
50 दिन से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है ‘पुष्पा 2’
सुकुमार द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन व रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2: द रूल’ पिछले 50 दिनों से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म ने भारत में अब तक लगभग ₹1230.55 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि ग्लोबल कलेक्शन ₹1800 करोड़ से भी ज्यादा हो चुका है। IMDb की हालिया रैंकिंग के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने टॉप 25 मोस्ट पॉपुलर सुपरस्टार्स इन इंडियन सिनेमा की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।
अल्लू अर्जुन बने भारत के सबसे बड़े ‘मास सुपरस्टार’
बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्मों और जबरदस्त फैनबेस के साथ, अल्लू अर्जुन ने खुद को भारत के सबसे बड़े ‘मास सुपरस्टार’ के रूप में स्थापित कर लिया है। उनकी ‘पुष्पा राज’ की भूमिका ने एक्शन-हीरो की परिभाषा ही बदल दी है, जिससे ‘पुष्पा 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक माइलस्टोन बन गई है।
