Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Alliance Reality Show: क्या पहले ही हफ्ते में शो छोड़ देंगे सोहेल खान, ‘अलायंस’ शो को लेकर एक्टर का खुलासा

The Alliance Sohail Khan: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान नए रियलिटी शो 'अलायंस' के साथ ओटीटी पर कदम रख रहे हैं, लेकिन अपनी सादगी के कारण उन्हें पहले ही हफ्ते बाहर होने का डर सता रहा है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 28, 2026 | 05:04 PM

सोहेल खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sohail Khan Alliance Reality Show: जोड़-तोड़ और रणनीतियों से भरे ‘अलायंस’ शो पर अब बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान एक बिल्कुल नए अंदाज में एंट्री करने जा रहे हैं। वह जल्द ही शुरू होने वाले अनोखे रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आएंगे। हालांकि, कैमरे के सामने आने से पहले ही सोहेल खान ने अपनी एक ऐसी कमजोरी का खुलकर जिक्र किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

सोहेल खान ने इस बात की गहरी चिंता सता रही है कि वह शायद इस खेल में ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएंगे और पहले ही हफ्ते इस सफर से दूर हो सकते हैं। उनका कहना है कि वह रियल लाइफ में बहुत ज्यादा सोच-विचार कर कदम नहीं उठाते हैं। उनका मन जिस बात को सही मानता है, वह उसी रास्ते पर आगे बढ़ जाते हैं।

सीधे रास्ते पर चलने की आदत बनेगी मुसीबत ?

खेल की रणनीतियों को सोहेल खान ने साफ किया कि उन्हें झूठ बोलना, दूसरों के साथ चालाकी करना या अपने निजी फायदे के लिए किसी का इस्तेमाल करना बिल्कुल नहीं आता है।

सम्बंधित ख़बरें

Sunita Ahuja की ‘लॉक अप’ एंट्री पर Govinda का मजेदार रिएक्शन, बोले- ‘मेरी धड़कनें बढ़ गई हैं’

आकांक्षा चमोला के बाद हर्षद चोपड़ा ने खोला जिंदगी का राज, दोस्त और गर्लफ्रेंड ने साथ मिलकर दिया धोखा

Welcome To The Jungle Collection Day 2: दूसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, कमाई में आया बड़ा उछाल

46 साल बाद सामने आई ‘कर्ज’ की कहानी, फिल्म की असफलता से डिप्रेशन में चले गए थे ऋषि कपूर

सोहेल का मानना है कि वह बेहद सीधे और ईमानदारी भरे तरीकों से ही आगे बढ़ना पसंद करते हैं। इसी वजह से उन्हें लगता है कि कोई भी खिलाड़ी उन्हें आसानी से अपने रास्ते से हटा सकता है और वह शो के शुरुआती हफ्ते में ही बाहर हो सकते हैं।

दूसरे शोज से पूरी तरह अलग है ‘अलायंस’

जब सोहेल खान के पास ‘अलायंस’ का ऑफर आया, तो उन्होंने शो को समझने के बाद ही अपनी सहमति दी। यह शो पारंपरिक रियलिटी शो के ढर्रे पर नहीं चलता है, जहां केवल शारीरिक या मानसिक टास्क जीतकर आगे बढ़ा जा सकता है।

‘अलायंस’ की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यहां आपको दूसरे लोगों के साथ मिलकर चलना होगा, आपसी तालमेल बिठाना होगा और भरोसेमंद साथी तलाशने होंगे। हर दिन बदलने वाली परिस्थितियों के साथ खुद को ढालना इस खेल की पहली शर्त है।

बता दें कि कुणाल खेमू इस रियलिटी शो ‘अलायंस’ को बतौर होस्ट कर रहे हैं। प्राइम वीडियो अपने दर्शकों के लिए एक ऐसा खेल आ गया गया है, जहां हर कदम पर दोस्ती की परिभाषा बदलेगी और वफादारी की कसौटी पर इंसानियत को परखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: एसएस राजामौली ने ‘वाराणसी’ को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘बाहुबली’ की तरह नहीं बनेगा दूसरा पार्ट

बड़े पर्दे पर भी दिखेगा कुणाल खेमू का जलवा

सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कुणाल खेमू जल्द ही बड़ा धमाका करने वाले हैं। रियलिटी शो की होस्टिंग के साथ-साथ कुणाल खेमू अपनी आने वाली फिल्म ‘वाइब’ को लेकर भी चर्चा में हैं।

इस हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म में वह बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे। ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को खुद कुणाल खेमू और चिराग निहलानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Alliance reality show sohail khan reacts to exit rumours from the show

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 05:04 PM

Topics:  

  • Bollywood Gossips
  • Entertainment
  • OTT News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.