Sunita Ahuja की ‘लॉक अप’ एंट्री पर Govinda का मजेदार रिएक्शन, बोले- ‘मेरी धड़कनें बढ़ गई हैं’
Lock Upp 2 Contestants: एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ओटीटी के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के नए सीजन में नजर आने वाली हैं, जिसकी वजह से उनके पति काफी परेशान हैं।
- Written By: यति सिंह
सुनीता आहूजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sunita Ahuja Lock Upp 2 Entry: हमेशा अपनी बेबाकी और कड़क मिजाज के लिए पहचानी जाने वाली सुनीता आहूजा ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को हैरत में डाल दिया है। वह जल्द ही नेटफ्लिक्स के बेहद चर्चित और विवादों से घिरे रहने वाले रियलिटी शो ‘लॉक अप 2′ सच या सजा’ में एक कैदी के रूप में कदम रखने जा रही हैं। इस बार इस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी फराह खान और रितेश देशमुख जैसे बड़े नाम संभाल रहे हैं
जैसे ही यह खबर सामने आई, वैसे ही उनके चाहने वालों के बीच खलबली मच गई है क्योंकि कोई भी इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था। सुनीता आहुजा ने बताया कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई बड़े और बेहद महंगे प्रोजेक्ट्स जैसे ‘राइज एंड फॉल’, ‘द 50’, ‘ट्रेटर्स’ और ‘अलायंस’ के शानदार ऑफर मिले थे। इन सबको दरकिनार कर उन्होंने एकता कपूर के शो को प्राथमिकता दी।
इस बड़े फैसले से उड़ जाएगी गोविंदा की नींद
अपनी पत्नी का यह हाल देखकर निश्चित रूप से सुपरस्टार गोविंदा के लिए भी अपनी घबराहट को छिपा पाना आसान नहीं होगा। कुछ समय पहले ही गोविंदा ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी पत्नी को हमेशा एक नाजुक फूल की तरह संजोकर रखा है।’
खबरों के अनुसार एकता कपूर उनके बेटे यश को भी बड़े पर्दे पर लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं, जिसमें खुद सुनीता आहुजा स्क्रीन पर अपने बेटे की मां की भूमिका निभाने वाली हैं। जिसके चलते उन्होंने इस शो का न्योता स्वीकार किया है।
ये भी पढ़ें: ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ स्टार टायरेस गिब्सन ने किया रुद्राभिषेक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
सह-कंटेस्टेंट को नहीं मिलेगी बख्शने की छूट
अपनी शादीशुदा लाइफ में आने वाले उतार-चढ़ाव और अनबन की खबरों पर भी सुनीता आहुजा ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के स्वीकार किया कि हर आम जोड़े की तरह उनके रिश्ते में भी कई परेशानियां रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने शो के बाकी प्रतिभागियों को पहले ही चेतावनी दे दी है कि वह अपनी शर्तों पर जीने वाली महिला हैं।
उन्होंने साफ शब्दों में संदेश दे दिया है कि उनका रिश्ता निजी है और वह खुद भले ही अपने पति पर कोई टिप्पणी कर लें, लेकिन किसी भी बाहरी इंसान को उनके पति गोविंदा पर उंगली उठाने की इजाजत बिल्कुल नहीं होगी। अगर किसी ने भी मर्यादा लांघने की कोशिश की, तो उसे इसका अंजाम भुगतना होगा।
